Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

Raja Raghuvanshi Murder Case : सोनम ने कराई थी पति की हत्या, कबूल किया अपना जुर्म

Crime News, Crime News India, Honeymoon Murder Case, Raja Raghuvanshi Murder Case, Meghalaya Police Special Investigation Team, Shillong, Meghalaya Police, Meghalaya, Sonam Raghuvanshi, Raja Raghuvanshi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिलॉन्ग , 11 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 17:24 IST

सोनम ने अपने पति राजा रघुवंशी की मौत में अपनी भूमिका को स्वीकार करते हुए बुधवार को अपना जुर्म कबूल कर लिया। मेघालय पुलिस ने जब उसके प्रेमी राज कुशवाहा से उसका आमना-सामना कराकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने जब सोनम और राज कुशवाहा का आमना-सामना कराया, तो खून से सनी जैकेट, सोनम का रेनकोट और अन्य सबूत सामने रखे गए थे। 

पुलिस ने इन सबूतों के बारे में जब सोनम से सवाल किया, तो वह मौन हो गई। लेकिन इसके बाद सोनम ने सभी सबूतों को देखते हुए अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनम ने कबूल कर लिया कि उसने तीन सुपारी किलर्स आकाश राजपूत, विशाल उर्फ विक्की ठाकुर और आनंद कुर्मी के साथ मिलकर अपने पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारा था।

पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मेघालय से सोनम लगातार अपने प्रेमी राज को अपने लोकेशन के बारे में पूरी जानकारी देती रही। वह बताती रही कि अब ये लोग कहां पहुंचे हैं और आगे क्या करने जा रहे हैं।पुलिस ने यह भी बताया कि शादी के बाद ही सोनम ने अपने प्रेमी राज के साथ मिलकर पति राजा रघुवंशी को मौत के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। प्लान के अनुसार यह सब कुछ किया गया।

पुलिस ने यह भी बताया कि सोनम ने अपनी सास को भी झूठ बोला था कि उसने अपरा एकादशी का व्रत रखा था, जबकि होटल से यह जानकारी मिली कि उसने खाना खाया था। यही नहीं, पुलिस को मेघालय रेलवे स्टेशन से हत्याकांड में प्रयुक्त हथियार भी मिला था। सोनम ने इस मामले में पुलिस जांच को भटकाने की पूरी कोशिश की। उसने राजा रघुवंशी के फोन से एक सोशल मीडिया पोस्ट भी शेयर की थी, जिसे उसने कैप्शन दिया था ‘सात जन्मों का साथ’। हालांकि जब सख्ती से पूछताछ की गई, तो सोनम ने सब सच उगल दिया।

 

Tags: Crime News , Crime News India , Honeymoon Murder Case , Raja Raghuvanshi Murder Case , Meghalaya Police Special Investigation Team , Shillong , Meghalaya Police , Meghalaya , Sonam Raghuvanshi , Raja Raghuvanshi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD