Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें पंजाब के सरकारी स्कूल के 882 स्टूडेंट्स ने नीट-यूजी पास किया, 2 साल में 100% की बढ़ोतरी : हरजोत सिंह बैंस अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तलवाड़ा में 'एक शाम भगवान शिव के नाम' भजन संध्या में लिया हिस्सा मेरी कमाई मेरी ईमानदारी है, इसीलिए पंजाब के लोग मुझ पर पूरा भरोसा करते हैं : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जालंधर में होने वाली राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का जायजा लिया गर्मियों में टैनिंग से बचने को सिर्फ सनस्क्रीन काफी नहीं, त्वचा को सुरक्षित रखने के लिए अपनाएं ये आसान आदतें सीएम योगी आदित्यनाथ ने यूपीएसडीएमए भवन का किया लोकार्पण मध्य प्रदेश कैबिनेट ने 9 बड़े विधेयकों को दी मंजूरी पुंछ-राजौरी में बाढ़ का कहर, 10 की मौत एससीओ संस्कृति मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए गजेंद्र सिंह शेखावत मध्य प्रदेश कैबिनेट ने यूसीसी विधेयक को दी मंजूरी सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने डॉ. हुसैन अली म्विनी से की मुलाकात मां बनने के बाद कैटरीना कैफ का पहला बर्थडे, शेयर कीं खास तस्वीरें विशाखापत्तनम के पास ट्रक से टकराई कार, चार लोगों की मौत 'झनक झनक पायल बाजे' से दुनिया में गूंजा पं. समता प्रसाद के तबले का जादू 20 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और कार्तिकेय की पूजा करना अत्यंत शुभ, दोपहर 12:06 से 12:59 बजे तक अभिजीत मुहूर्त हंगामा करने से राजनीतिक लाभ नहीं मिलता, संसद सुचारू चलाने में करें सहयोग : किरेन रिजिजू पीवी सिंधु ने ऐतिहासिक जापान ओपन सुपर 750 खिताब जीता गंगा आरती में भावविभोर हुईं रेखा गुप्ता, दशाश्वमेध घाट पर किया पूजन भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां की संस्कृति और परंपरा का सम्मान करना होगा : सीएम योगी आदित्यनाथ सोनम वांगचुक को अस्पताल में भर्ती करने को लेकर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा रामनगर-देहरादून के बीच पहली सीधी एक्सप्रेस ट्रेन को अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी

 

यूटीटी सीजन 6 : पीबीजी पुणे जगुआर से जयपुर पैट्रियट्स का सामना, प्लेऑफ की दौड़ रोमांचक

Sports News, Table Tennis, Ultimate Table Tennis, Ultimate Table Tennis Season 6, Ultimate Table Tennis 6, UTT Season 6, UTT 6, Ahmedabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 11, 2025, 14:17 IST

अल्टीमेट टेबल टेनिस (यूटीटी) सीजन 6 में बुधवार को जयपुर पैट्रियट्स और पीबीजी पुणे जगुआर के बीच मुकाबला खेला जाना है। जयपुर पैट्रियट्स प्वाइंट्स टेबल में तीसरे पायदान पर है, जबकि पीबीजी पुणे जगुआर की टीम इस वक्त सातवें स्थान पर है। दोनों टीमों के लिए इस मुकाबले को जीतना बेहद जरूरी है। जयपुर पैट्रियट्स लगातार तीन मैच जीतकर इस मुकाबले में उतरने जा रही है। 

32 गेम पॉइंट के साथ तीसरे स्थान पर चल रही पैट्रियट्स यूटीटी लीग चरण में सिर्फ एक मैच शेष रहने के साथ प्लेऑफ में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए उत्सुक होगी। दूसरी ओर, पुणे 28 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है और अगर उसे टॉप-4 की रेस में बने रहना है, तो लगातार तीसरी हार से बचना होगा। पैट्रियट्स ने जीत का सिलसिला कायम कर लिया है। श्रीजा अकुला ने अपने सभी चार सिंगल्स मैच जीते हैं और महिलाओं में तीसरी सबसे अधिक फोरहैंड जीत प्रतिशत (67 प्रतिशत) हासिल किए हैं।

कनक झा, ब्रिट इरलैंड और जीत चंद्रा ने अपने पिछले दो या उससे अधिक एकल मैच जीते हैं। यह बताता है कि जयपुर ने सही समय पर लय बनाई है। हालांकि, सवाल मिक्स्ड डबल्स को लेकर है, जहां उन्होंने मल्टीपल कॉम्बिनेशन को आजमाने के बावजूद चार मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है। पुणे का अभियान तेज उतार-चढ़ाव के बीच रहा है। 

रीथ रिश्या और अनिर्बान घोष टीम के लिए लगातार शानदार योगदान देने वाले रहे हैं। हालांकि, स्पेनिश दिग्गज अल्वारो रॉबल्स अपनी फॉर्म को वापस पाने के लिए उत्सुक होंगे, जिन्होंने अपने चार मैचों में से केवल एक में जीत हासिल की है।दक्षिण कोरिया की जियोन ली, इंजर्ड डीना मेशरेफ की जगह ले रही हैं। वह अपनी पहली जीत की तलाश में हैं। प्लेऑफ की ओर बढ़ते हुए, पुणे को जयपुर की लय तोड़ने और अपने अभियान को फिर से शुरू करने के लिए सामूहिक प्रदर्शन की जरूरत होगी।

जयपुर पैट्रियट्स : ब्रिट एरलैंड (नीदरलैंड्स), कनक झा (यूएसए), श्रीजा अकुला, जीत चंद्रा, पृथा वर्तिकार, यशांश मलिक।

पीबीजी पुणे जगुआर : अल्वारो रोबल्स (स्पेन), सियोन ली (दक्षिण कोरिया), तनीशा कोटेचा, अनिर्बान घोष, रीथ रिश्या, मुदित दानी।

 

Tags: Sports News , Table Tennis , Ultimate Table Tennis , Ultimate Table Tennis Season 6 , Ultimate Table Tennis 6 , UTT Season 6 , UTT 6 , Ahmedabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD