Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पिछले 11 साल में सुशासन ने बदली भारत की तस्वीर : राजेश नागर

राज्य मंत्री राजेश नागर ने खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 10 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 18:36 IST

हरियाणा सरकार के खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्री श्री राजेश नागर ने आज विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि वह समय पर पूरा राशन डिपो तक पहुँचाने की व्यवस्था करें जिससे कि उपभोक्ता को किसी प्रकार की कोई दिक्कत पेश न आए।

मंत्री श्री राजेश नागर ने बैठक उपरांत पत्रकारों को बताया कि खाद्य आपूर्ति की व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन हुए हैं, लेकिन मौजूद अन्य शिकायतों को दूर करने के लिए भी आज बैठक की गई है। उन्होंने बताया कि इस महीने का राशन 30 मई तक सभी डिपो में पहुंच चुका था, केवल दो प्रतिशत दुकानों में किसी कारण से आपूर्ति में बाधा आई है। 

उसे भी हम जल्द ही दूर कर लेंगे।उन्होंने बताया कि अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि राशन डिपो पर पूरा राशन एक साथ पहुंचे, जिससे कि उपभोक्ताओं को चक्कर नहीं लगाना पड़े।  श्री नागर ने कहा कि कई बार आपूर्ति न होने के कारण अनाज और तेल अलग-अलग समय पर पहुंचता है, जिससे उपभोक्ता को राशन के लिए चक्कर लगाने पड़ते है, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। 

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने बताया कि विभाग को पता चला है कि करीब चार लाख राशन कार्ड धारकों ने कभी राशन नहीं लिया है। इसके बाद उनकी जांच कर रद्दीकरण की कार्रवाई शुरू की गई है। मंत्री श्री राजेश नागर ने कहा कि 2014 के बाद का भारत विकास की राह पकड़ चुका है। 

आज आप तमाम क्षेत्रों में 2014 से पहले और बाद की व्यवस्थाओं की सूची बनाएंगे तो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी की सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों को देखकर आपको खुशी होगी।उन्होंने कहा कि आज देश में 150 एयरपोर्ट, 24 एम्स के साथ-साथ हर गांव में बिजली पहुंचाने का काम किया गया है। 

वहीं किसानों के मुआवजे की व्यवस्था को सरल किया गया है। इसके साथ-साथ रोड और रेलवे की कनेक्टिविटी को मजबूती दी गई है, जिससे आज भारत दुनिया में आर्थिक रूप से चौथे स्थान पर पहुंच गया है। जबकि 2014 से पहले यह 11 में स्थान पर हुआ करता था।

उन्होंने कहा कि हमारे खिलाड़ी आज मेडल टैली में बहुत उल्लेखनीय योगदान दे रहे हैं। उसके पीछे हमारी सरकार द्वारा खिलाड़ियों को दी जाने वाली विभिन्न व्यवस्थाएं भी सहयोगी हैं। इनमें नए स्टेडियम, व्यायामशालाएं और अच्छे कोच की व्यवस्था करना भी शामिल है।

बैठक में विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री आनंद मोहन शरण, अतिरिक्त निदेशक श्री जगदीप ढांडा, संयुक्त निदेशक डॉ. अनीता खरब एवं डॉ. मेघना कंवर, संयुक्त आयुक्त श्री यशवीर दलाल सहित सभी जिलों के खाद्य आपूर्ति अधिकारी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

 

Tags: Rajesh Nagar , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD