Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

डब्ल्यूटीसी फाइनल : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका में कौन, किस पर भारी?

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, WTC Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 09 Jun 2025

Last updated on: Jun 10, 2025, 14:05 IST

ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें 11-15 जून के बीच लॉर्ड्स में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 (डब्ल्यूटीसी) का फाइनल मैच खेलेंगी। पहला डब्ल्यूटीसी खिताब न्यूजीलैंड ने अपने नाम किया था, जबकि दूसरे खिताब को ऑस्ट्रेलिया ने जीता। दोनों बार भारतीय टीम ही उप-विजेता रही। 

इस बार ऑस्ट्रेलिया के पास दूसरी बार इस टाइटल को जीतने का मौका होगा, जबकि साउथ अफ्रीका टेस्ट इतिहास में पहली बार मिले इस 'गोल्डन चांस' को भुनाना चाहेगी। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट इतिहास में अब तक के रिकॉर्ड को देखें, तो ऑस्ट्रेलिया ने 101 मुकाबलों में 54 जीते हैं। 

वहीं, साउथ अफ्रीका की टीम अब तक 26 मैच जीत सकी है। दोनों देशों के बीच अब तक 21 मुकाबले ड्रॉ रहे। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 की प्वाइंट्स टेबल को देखें, तो साउथ अफ्रीका 12 में से 8 मैच जीतकर शीर्ष पर रहा, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 19 में से 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है।

डब्ल्यूटीसी फाइनल लॉर्ड्स में खेला जाना है, जहां की पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रही है। अगर ऑस्ट्रेलियाई खेमे को देखें, तो उसके पास जोश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज हैं, जबकि साउथ अफ्रीका के पास कगिसो रबाडा, डेन पैटरसन और लुंगी एनगिडी जैसे गेंदबाज हैं। इन्हें पिच से मदद मिलने की उम्मीद जरूर होगी। 

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस और साउथ अफ्रीकी कप्तान टेंबा बावुमा के पास बेहतरीन बल्लेबाज और गेंदबाज हैं, जो मुकाबले का रुख पलटने का माद्दा रखते हैं। ऑस्ट्रेलिया की टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्कॉट बोलैंड, एलेक्स कैरी, कैमरून ग्रीन, जोश हेजलवुड, ट्रेविस हेड,जोश इंग्लिस,उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मैथ्यू कुहनेमैन, मार्नस लाबुशेन,नाथन लियोन, स्टीव स्मिथ, मिशेल स्टार्क और ब्यू वेबस्टर।

साउथ अफ्रीका की टीम: टेंबा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, कॉर्बिन बॉश, टोनी डी जोरजी, मार्को यानसेन, केशव महाराज, एडन मार्करम, वियान मुल्डर, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, कगिसो रबाडा, रयान रिकेल्टन, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , WTC Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD