Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आप और कांग्रेस ने झुग्गीवासियों को वर्षों तक मूर्ख बनाया : सीएम रेखा गुप्ता

Rekha Gupta, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Delhi, Chief Minister of Delhi, Delhi CM
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 14:14 IST

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस पर झुग्गीवासियों को वर्षों तक बेवकूफ बनाने और उन्हें बुनियादी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं कराने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला किया। जेजे क्लस्टर, नेहरू कैंप, हैदरपुर में 24 सीटर जन सेवा शिविर (जेएससी) के निर्माण कार्य का उद्घाटन करने के बाद उन्होंने कहा कि जनता को बेहतर सेवाएं और सुविधाएं प्रदान करना सरकार की जिम्मेदारी है और दिल्ली सरकार अपनी जिम्मेदारी को पूरा करने की राह पर आगे बढ़ रही है।

मीडिया से सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकारों ने झुग्गीवासियों को मूर्ख बनाया था और उनसे कहा था कि वे भाजपा को वोट न दें।उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल और शीला दीक्षित की सरकार ने झुग्गीवासियों के लिए कोई काम नहीं किया। महज धनराशि की घोषणा की, लेकिन दिल्ली की भाजपा सरकार 700 करोड़ रुपये की लागत से राजधानी में विकास परियोजनाओं पर काम कर रही है।

दिल्ली में झुग्गियों पर कोर्ट के आदेश के बाद तोड़फोड़ कार्रवाई पर आम आदमी पार्टी की ओर से सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर रेखा गुप्ता ने कहा कि उन्हें मकान देने के बाद ही झुग्गियां हटाई जाएंगी।बारापुला नाले के पास स्थित मद्रासी कॉलोनी के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि अदालत ने इसे हटाने के लिए कहा है, ताकि नाले की सफाई के लिए मशीनें वहां पहुंच सकें। ऐसा न होने पर दिल्ली को 2023 जैसी बाढ़ का सामना करना पड़ेगा।

रेलवे कॉलोनी में हुई कार्रवाई पर उन्होंने कहा, "लोगों ने पटरियों के पास घर बना लिए हैं। अगर कोई अप्रिय घटना हुई, अगर पटरियों के नीचे आकर किसी की मौत हो गई, तो कौन जिम्मेदार होगा, आतिशी, अरविंद केजरीवाल या सौरभ भारद्वाज?"झुग्गियों में रहने वाले कुछ लोगों के व्यवहार पर निराशा व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं वजीरपुर झुग्गी में 1,675 फ्लैट दिए, लेकिन यदि वहां रहने वाले लोग यह सोचेंगे कि वे फ्लैट ले लेंगे और वहीं (झुग्गियों में) रहना जारी रखेंगे, तो यह नहीं चलेगा।

क्षेत्र में सुविधाओं की कमी के लिए पिछली सरकारों की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने कहा कि वहां न तो नालियां थीं, न ही बच्चों के लिए खेल के मैदान और महिलाओं के लिए शौच और स्नान के लिए कोई स्थान था।सीएम गुप्ता ने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगी कि झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाली महिलाओं के लिए स्नानघर की सुविधा हो।

मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि उनकी सरकार पांच से छह स्नानघर बनाएगी और नालियां बनाएगी ताकि यहां के लोगों को असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि दिल्ली में देश भर से लोग काम करने के लिए आए हैं और सरकार उनके लिए काम करना जारी रखेगी।

 

Tags: Rekha Gupta , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Delhi , Chief Minister of Delhi , Delhi CM

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD