Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

प्यार कभी नहीं बदलता, इसी बात का सबूत है 'कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल : रानी मुखर्जी

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Rani Mukerji
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 14:06 IST

मशहूर एक्ट्रेस रानी मुखर्जी हाल ही में 'कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल' के प्रीमियर में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने आईएएनएस से खास बातचीत की और बताया कि इसमें प्यार और रिश्तों की कहानी बेहद खास है, जिसके चलते इसे लोग आज भी काफी पसंद कर रहे हैं। इस म्यूजिकल का निर्देशन उनके पति आदित्य चोपड़ा ने किया है। 

रानी मुखर्जी ने आईएएनएस को बताया कि इस म्यूजिकल की कहानी इतनी खास इसलिए है क्योंकि इसमें प्यार की ताकत को बेहतरीन अंदाज में दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि चाहे दुनिया कितनी भी बदल जाए, प्यार हमेशा एक जैसा रहता है। यही बात इस म्यूजिकल में बहुत खूबसूरती से दिखाई गई है।एक्ट्रेस ने कहा कि भले ही यह म्यूजिकल फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' से जुड़ी हो, लेकिन इसे देखकर ऐसा नहीं लगता जैसे यह कोई पुरानी कहानी है।

रानी मुखर्जी ने बताया कि फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' की कहानी में जो प्यार दिखाया गया है, उसकी शुरुआत असल में आदित्य चोपड़ा ने पहले एक अलग कहानी से की थी। उस पहले कॉन्सेप्ट में जोड़ी रॉजर और सिमरन की थी। बाद में यह कहानी बदलकर राज और सिमरन की जोड़ी बन गई। लेकिन अब, आदित्य चोपड़ा ने उसी कॉन्सेप्ट पर काम किया है।

रानी मुखर्जी ने कहा, "बहुत कुछ बदल सकता है, सब कुछ बदल सकता है, लेकिन प्यार समय की कसौटी पर हमेशा खरा उतरता है। 'कम फॉल इन लव' (सीआईएफएल) इसी बात का सबूत है। जब आप इसे आज देखते हैं, तो आपको ऐसा नहीं लगता कि यह कहानी 30 साल पुरानी है। रॉजर और सिमरन की कहानी आदित्य चोपड़ा की असली कहानी थी, जो बाद में बदलकर राज और सिमरन की कहानी बन गई। और अब 30 साल बाद, उन्होंने अपनी उस पहली कहानी रॉजर और सिमरन को वापस लेकर आए हैं।"

आदित्य चोपड़ा की 'कम फॉल इन लव- द डीडीएलजे म्यूजिकल' का मैनचेस्टर ओपेरा हाउस में मंचन हो रहा है। यह म्यूजिकल फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' (डीडीएलजे) से प्रेरित है, जो भारतीय सिनेमा की सबसे लंबी चलने वाली फिल्म है। यह म्यूजिकल अंग्रेजी भाषा में है। इसे भारत और यूके के बीच सांस्कृतिक रिश्ते को मजबूत करने वाले एक बड़े कदम के रूप में देखा जा रहा है।

फिल्म 'डीडीएलजे' 1995 से ही मुंबई में लगातार चलती आ रही है और यह भारतीय फिल्म संस्कृति का एक खास हिस्सा बन चुकी है। अब इस फिल्म को एक म्यूजिकल के रूप में दुनिया भर के दर्शकों के सामने पेश किया गया है। इस म्यूजिकल में 18 नए गाने अंग्रेजी में बनाए गए हैं। इसमें मैनचेस्टर और नॉर्थवेस्ट से जुड़े ब्रिटिश नए कलाकारों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जाने-माने दक्षिण एशियाई कलाकार भी शामिल हैं।

इस म्यूजिकल में कई कलाकार हैं। सिमरन का किरदार जेना पंड्या निभा रही हैं, जो पहले 'भांगड़ा नेशन' और 'मम्मा मिया' में काम कर चुकी हैं। रॉजर के किरदार में एशली डे हैं, जो 'एन अमेरिकन इन पेरिस' और 'डायनेस्टी' का हिस्सा रह चुके हैं। सपोर्टिंग रोल में इरविन इकबाल ने बलदेव का किरदार निभाया है। कारा लेन 'मिंकी' और मिली ओकॉनल 'कूकी' के रोल में हैं। हरवीन मान-नीयर ने लज्जो की भूमिका निभाई है। इसके अलावा, अमोनिक मेलाको, अंकुर सभरवाल, किंशुक सेन और रसेल विलकॉक्स भी इस म्यूजिकल का हिस्सा हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Rani Mukerji

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD