Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईसीजी ने तटीय सुरक्षा अभियानों को बढ़ावा देने के लिए केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर समर्पित जेटी का उद्घाटन किया

Military, Indian Coast Guard, ICG, Paramesh Sivamani, Vizhinjam Harbour, Kerala
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

केरल , 08 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 12:55 IST

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) के महानिदेशक (डीजी) परमेश शिवमणि ने 07 जून, 2025 को केरल के विझिनजाम बंदरगाह पर एक नए समर्पित आईसीजी जेटी का उद्घाटन किया। 76.7 मीटर की अत्याधुनिक बर्थ आईसीजी जहाजों की तेजी से तैनाती और वापसी में सहायता करेगी। 

इससे तटीय निगरानी, ​​खोज और बचाव, तस्करीरोधी और मत्स्य पालन संरक्षण के लिए मिशन की तैयारी बढ़ेगी। प्रमुख अंतरराष्ट्रीय शिपिंग लेन से सिर्फ 10 समुद्री मील की दूरी पर और विझिनजाम इंटरनेशनल ट्रांसशिपमेंट डीपवाटर पोर्ट के निकट स्थित यह जेटी भारत के दक्षिण-पश्चिमी तट को सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। 

महानिदेशक परमेश शिवमणि ने नई सुविधा के रणनीतिक महत्व के बारे में जानकारी दी और इसे तटीय सुरक्षा को मजबूत करने और क्षेत्र में तेजी से कार्रवाई करने की क्षमताओं को सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। 

इस कार्यक्रम में कमांडर, आईसीजी क्षेत्र (पश्चिम) के महानिरीक्षक भीष्म शर्मा के साथ विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट लिमिटेड, केरल सरकार, केरल समुद्री बोर्ड, राज्य पुलिस, पत्तन प्राधिकारी, भारतीय सेना, अदानी पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और मत्स्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

 

Tags: Military , Indian Coast Guard , ICG , Paramesh Sivamani , Vizhinjam Harbour , Kerala

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD