Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पीएम मोदी के मार्गदर्शन में किसानों और बहनों के लिए काम करने का अवसर मिला : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, Dr Mohan Yadav, Bharatiya Janata Party, BJP, Chief Minister of Madhya Pradesh, Bhopal, Madhya Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

सीहोर , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 12:12 IST

मध्य प्रदेश के विदिशा संसदीय क्षेत्र के सीहोर जिले में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में किसानों की सेवा और लखपति दीदी की सेवा करने का सौभाग्य मिला। सीहोर जिले के पीजी कॉलेज में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि सीहोर की इस पवित्र धरा पर, जो मेरा गृह जिला है, हम पले-बढ़े हैं। 

इसी माटी का प्रताप है कि प्रदेश की जनता की सेवा करने का सौभाग्य मिला। इसके बाद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों की सेवा और लखपति दीदी की सेवा करने का सौभाग्य मिला। ये सब इस जिले की माटी का प्रताप और यहां के प्रिय निवासियों के प्रेम व आशीर्वाद का फल है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कई बार इधर-उधर की खबरें आती हैं कि मैंने अपने क्षेत्र में पदयात्रा की। मेरा क्षेत्र मेरा परिवार है। 

हम विकसित भारत के लिए बुधनी और क्षेत्र को एक मॉडल बनाने का काम करें। विकसित भारत तब बनेगा जब हर गांव विकसित होगा। इसलिए, हमने कोशिश की पैदल चलकर कि हम अलग-अलग मॉडल बनाएं, पानी बचाएं, बिजली बचाएं, स्वच्छता रखें, लाड़ली दीदियों से चर्चा करें, किसान और वैज्ञानिकों का संवाद करें, श्रमदान करें, जल संवर्धन करें। ये धर्म है जनप्रतिनिधि होने के नाते जनता की बेहतर सेवा करना। 

केंद्रीय मंत्री चौहान ने कहा कि कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में मैं दिन और रात दौड़ रहा हूं। पहले मैंने प्रदेश में काम किया और अब मैं देश के लिए काम कर रहा हूं। पार्टी का कहा मेरे लिए ब्रह्मवाक्य है। उन्होंने कहा कि मैं दिन-रात एक ही काम कर रहा हूं कि कैसे राज्यों से मिलकर किसान की जिंदगी कैसे बेहतर बनाएं, कैसे महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण हो, ये मैं पूरे देश में कर रहा हूँ। जब तक मेरी सांस और हाथ-पांव चलेंगे, मैं जनता की सेवा करूंगा। 

शिवराज सिंह ने कहा कि प्रदेश और देश का विकास तब तक पूरी तरह नहीं हो सकता, जब तक जनता साथ न दे। स्वच्छता रखना है तो किसे आगे आना पड़ेगा। बिजली बचाने, पानी बचाने, योजनाओं का लाभ लेने, आपको ही आगे आना पड़ेगा। 

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , Dr Mohan Yadav , Bharatiya Janata Party , BJP , Chief Minister of Madhya Pradesh , Bhopal , Madhya Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD