Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें हरभजन सिंह ईटीओ ने पंजाब भर के सड़क विकास कार्यों का लिया जायजा, मॉनसून सीजन से पहले सख्ती से निगरानी करने के दिए निर्देश प्राइवेट स्कूलों की मनमानी पर नकेल कसने वाला देश का पहला राज्य बना पंजाब : अरविंद केजरीवाल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कमियाना हिल टॉप नेचर ट्रेल के प्रथम चरण का किया लोकार्पण मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 'मुख्यमंत्री मांवा-धीयां सत्कार योजना' की शुरुआत की तैयारियों का लिया जायजा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा स्वास्थ्य योजना की प्रगति की समीक्षा भगवंत मान सरकार का ई-रिक्शा अभियान 3,440 गांवों तक पहुंचा, पंजाब में जमीनी स्तर पर ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ आंदोलन को मिली और मजबूती पंजाब सरकार की आयरन एवं स्टील क्षेत्र में कर चोरी पर बड़ी कार्रवाई गौ संरक्षण के साथ पर्यावरण बचाने का अनूठा मॉडल बना मनोहर गौशाला, पांच साल में लगाए 5000 पौधे केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू'

 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बंगाणा को दी 119.51 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री ने की पिपलू मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता

Sukhvinder Singh Sukhu, Thakur Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, Mukesh Agnihotri
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

बंगाणा , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 09, 2025, 11:31 IST

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज बंगाणा में तीन दिवसीय पिपलू मेले के समापन अवसर पर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बंगाणा स्थानीय विश्राम गृह में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद शोभायात्रा में भाग लिया। भलेती में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मेले किसी भी क्षेत्र की लोक संस्कृति व भाईचारे के प्रतीक होते हैं। उन्होंने बंगाणा के लोगों को मेले की बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं ताकि किसान इस खेती को अपनाकर अपनी अर्थिकी को और मजबूत कर सकें। उन्होंने स्थानीय किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वह सरकार की इस योजना का हिस्सा बनकर प्रदेश को प्राकृतिक खेती राज्य के रूप में पहचान स्थापित करने में अपना योगदान दें।उन्होंने क्षेत्र के विकास को लेकर स्थानीय विधायक विवेक शर्मा द्वारा किए जा रहे सतत प्रयासों की सराहना की।

इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने उपमंडल बंगाणा में लगभग 119.51 करोड़ रुपये के विभिन्न विकास कार्यों के शिलान्यास और लोकार्पण किए। उन्होंने 2.12 करोड़ रुपये से निर्मित अधिशाषी अभियंता के संभागीय कार्यालय भवन थानाकलां, 61.51 लाख रुपये से बरनोह में निर्मित जल गुणवत्ता एवं निगरानी प्रशिक्षण केंद्र, 2.44 करोड़ रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जठेहड़ी के स्कूल भवन, 1.45 करोड़ रुपये से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चमियाड़ी, 93.69 लाख रुपये से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मंदली में स्कूल के 4 कमरों, 10.31 करोड़ रुपये से ओलिंडा से बोहरू सम्पर्क मार्ग के मैटलिंग/टारिंग और 12.22 करोड़ रुपये से सैली से हंडोला वाया कमून पट्टियां और सैली महादेव मंदिर वाया जीपीएस लूबोवाल सड़क तथा 10.73 करोड़ रुपये से ग्रामीण आजीविका केंद्र बंगाणा के भवन का लोकार्पण किया।

उन्होंने 2.35 करोड़ रुपये से झंबर-कुरियाला-सुरजेहड़ा, मदनपुर-बसोली, पनोह-घंडावल और धमांदरी-संझोट उठाऊ जलापूर्ति योजना के सुधारीकरण, 10.59 करोड़ रुपये से ग्राम पंचायत मोह मीनार में बौल और मोह खास के लिए सिंचाई योजना, 1.83 करोड़ रुपये से टक्का और लोअर बसाल में टयूबवैल निर्माण, 7.20 करोड़ रुपये से सिंचाई सुविधा के लिए जस्साना खड्ड, बंगाणा खड्ड, थानाकलां और छपरोह खड्ड में वर्षा जल संग्रह संरचना के निर्माण, 6.72 करोड़ रुपये से राज्य कर और उत्पाद शुल्क केंद्रीय प्रवर्तन क्षेत्र ऊना कार्यालय के आवास के निर्माण कार्य, 5.98 करोड़ रुपये से खरूनी से खैरियां वाया चपलाह, गारली-डीहर, मकड़ी और चम्बोआ सड़क, 10.44 करोड़ रुपये से नाबार्ड के तहत बौल, झम्बर, लाम, टक्का और मौहल्ला बातियां हरिजन में पुल निर्माण कार्य तथा 33.59 करोड़ रुपये से भियांबी से बड़सर सड़क के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया।

इस अवसर पर उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, कुटलेहड़ के विधायक विवेक शर्मा, एडवोकेट जनरल अनूप रतन, प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य डॉ. विजय डोगरा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम आसरा, पार्टी पदाधिकारियों सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Thakur Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , Mukesh Agnihotri

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD