Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

400 ड्रोन और 40 मिसाइल! रूस का यूक्रेन पर अब तक का सबसे 'शक्तिशाली हमला'

World News, Russia, Ukraine, Russia Ukraine War
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 17:09 IST

रूस ने युद्ध शुरू होने के बाद से यूक्रेन पर अब तक का शक्तिशाली हवाई हमला किया है। शुक्रवार रात रूस ने यूक्रेन के पूर्वी शहर खार्किव में रूसी ड्रोन और मिसाइल से हमला किया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। इनके अलावा 80 लोगों के घायल होने की सूचना भी है। 

यूक्रेन के सबसे बड़े शहरों में से एक, खार्किव रूसी सीमा से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर स्थित है, जो पिछले करीब तीन साल से लगातार रूसी गोलाबारी का सामना कर रहा है। शनिवार सुबह टेलीग्राम मैसेंजर पर खार्किव के मेयर इहोर तेरेखोव ने कहा, "खार्किव में युद्ध की शुरुआत के बाद से अब तक का सबसे शक्तिशाली हमला हुआ है।" 

इसके साथ ही इहोर ने बताया शहर में रातभर दर्जनों विस्फोट सुने गए हैं। रूसी सैनिक मिसाइल और ड्रोन से हमला कर रहे थे। तेरेखोव ने बताया कि इस हमले में बहुमंजिला और निजी आवासीय इमारतों, एजुकेशनल और इंफ्रास्ट्रक्चर फैसिलिटी पर हमला किया गया।

स्थानीय अधिकारियों और रॉयटर्स ने हमले के बाद की तस्वीरें ली हैं, जिसमें जले हुए और आंशिक रूप से तबाह हुए घर और गाड़ियां दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में बचाव दल घायलों को सुरक्षित स्थान पर ले जाने के साथ मलबा हटाता नजर आ रहा है।

खार्किव के गवर्नर ओलेह सिनीहुबोव ने बताया है कि शहर की एक सिविलियन इंडस्ट्रियल फैसिलिटी पर 40 ड्रोन, एक मिसाइल और चार बम से हमला किया गया। इससे यहां आग लग गई। यहां अभी भी मलबे के नीचे लोग हो सकते हैं।

यूक्रेनी सेना ने बताया कि यहां 10 स्थानों पर हमला किया गया है। सेना के मुताबिक रूस ने रात भर यूक्रेन पर 206 ड्रोन, 2 बैलिस्टिक और सात अन्य मिसाइलें दागीं। एयर डिफेंस यूनिट ने 87 ड्रोन को मार गिराया, जबकि अन्य 80 ड्रोन का पता नहीं चला।

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने 'एक्स' पर लिखा, "आज (शुक्रवार को) पूरे दिन हमारे देश के विभिन्न क्षेत्रों और शहरों में बचाव और आपातकालीन अभियान जारी रहे। रूसियों ने 400 से ज्यादा ड्रोन और 40 से अधिक मिसाइल दागीं। 

80 लोग घायल हुए और कुछ अभी भी मलबे में दबे हो सकते हैं। दुर्भाग्य से, दुनिया में हर कोई ऐसे हमलों की निंदा नहीं करता। पुतिन इसी का फायदा उठाते हैं। रूस लगातार दुनिया की एकता में दरार डालने की कोशिश कर रहा है।"

 

Tags: World News , Russia , Ukraine , Russia Ukraine War

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD