Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

हिना खान ने पीएम मोदी के नेतृत्व की सराहना की, कहा भारत अब हर क्षेत्र में मजबूत है

Hina Khan, TV, Television, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 16:57 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार को 11 साल पूरे हो गए। इस मौके पर अभिनेत्री हिना खान ने आईएएनएस से कहा कि इन 11 सालों में भारत बहुत ताकतवर बन गया है। देश कई क्षेत्रों में काफी तरक्की कर रहा है। हिना खान ने आईएएनएस से खास बातचीत में कहा, "मेरे छोटे से अनुभव के आधार पर, मुझे लगता है कि भारत अब बहुत ताकतवर बन गया है। 

सड़कें, इमारतें, तकनीक, अंतरिक्ष, दवाइयों, आयुष्मान भारत योजना, गरीबी कम करने, सेना और देश की अर्थव्यवस्था जैसे क्षेत्रों में हम पहले से बेहतर हो गए हैं।" एक्ट्रेस को भरोसा है कि भारत आगे चलकर एक मजबूत और पूरी तरह विकसित देश बनेगा। 

इसका श्रेय उन्होंने पीएम मोदी की सोच और नेतृत्व को दिया। हिना खान ने कहा, "भारत एक विकसित देश बन सकता है, और वह भी हमारे जीवनकाल में ही। सच कहूं तो, सबसे पहले ये सपना हमारे प्रधानमंत्री ने देखा था। जैसे-जैसे देश में तरक्की और सुधार हो रहे हैं, मुझे पूरा भरोसा है कि हम जल्द ही एक विकसित भारत देख पाएंगे।''

हाल ही में 4 जून को हिना खान ने खुलासा किया था कि उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल से शादी कर ली है। हिना खान ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम पर दी। उन्होंने शादी की कई खास तस्वीरें शेयर कीं और कैप्शन में लिखा, "हम दो अलग-अलग दुनिया से थे, लेकिन हमने मिलकर प्यार की एक नई दुनिया बनाई। 

हमारे बीच जो फर्क थे, वह सब खत्म हो गए, और हमारे दिल एक हो गए। हमने ऐसा रिश्ता बनाया है जो हमेशा बना रहेगा। हम अब एक-दूसरे का घर हैं, एक-दूसरे की रोशनी और उम्मीद हैं।" दोनों की लव स्टोरी की बात करें तो, हिना और रॉकी पहली बार लोकप्रिय टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के सेट पर मिले थे। 

इस शो में हिना अक्षरा नाम की लड़की के किरदार में थीं, और रॉकी जैसवाल उस शो के सुपरवाइजिंग प्रोड्यूसर थे। काम के दौरान दोनों की दोस्ती हो गई और फिर धीरे-धीरे प्यार हो गया।

 

Tags: Hina Khan , TV , Television , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD