Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

दीपिका पादुकोण अल्लू अर्जुन-एटली की महाकाव्य एक्शन गाथा AA22xA6 में शामिल हुईं

Deepika Padukone, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Allu Arjun, Tollywood, Atlee, AA22XA6
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चेन्नई , 07 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 16:51 IST

तेलुगू सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और डायरेक्टर एटली की अनटाइटल्ड फिल्म 'एए22एक्सए6' को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण भी नजर आएंगी। फिल्म की टीम ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फिल्म बनाने वाली कंपनी सन पिक्चर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''विजय पथ पर अग्रसर रानी। स्वागत है दीपिका पादुकोण।''मेकर्स ने एक्स पोस्ट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें डायरेक्टर एटली और दीपिका पादुकोण सोफे पर बैठे नजर आ रहे हैं। 

इस दौरान एटली उन्हें अपनी फिल्म की कहानी बताते हैं। वीडियो में दीपिका के कुछ 'मोशन कैप्चर' की भी झलक है, जिसे देख अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह फिल्म में एक रानी का किरदार निभाएंगी, जो घोड़े पर सवार है और जिसे तलवार चलाने में महारत हासिल है।

हाल ही में सन पिक्चर्स ने इस फिल्म को लेकर एक घोषणा वीडियो जारी किया था। उस वीडियो में कई एक्सपर्ट्स ने अपनी राय दी कि उन्हें फिल्म की कहानी कैसी लगी। 'आयरन मैन 2' और 'ट्रांसफॉर्मर्स: राइज ऑफ द बीस्ट्स' जैसी फिल्मों में काम कर चुके वीएफएक्स सुपरवाइजर जेम्स मैडिगन ने कहा, ''स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद मेरा दिमाग घूम रहा है। 

फिल्म की कहानी काफी अलग है, जो लोगों को प्रभावित करेगी।'' वीडियो में आगे अल्लू अर्जुन स्पेक्ट्रल मोशन कंपनी के अध्यक्ष माइक एलिजाल्डे से बात कर रहे हैं। अल्लू अर्जुन उनसे पूछते हैं कि उन्हें फिल्म की कहानी कैसी लगी। इस पर वह जवाब देते हैं, ''यह कहानी सच में कुछ ऐसी है जिसे मैंने पहले कभी न तो सुनी और न ही पढ़ी है। 

यह मेरे लिए सबसे बेहतरीन और खास है.. ऐसा जिसे मैं कभी बनाना चाहता था।'' अकादमी पुरस्कार विजेता और फ्रैक्चर एफएक्स के आर्टिस्टिक डायरेक्टर और सीईओ जस्टिन रैले ने कहा, ''स्क्रिप्ट पढ़कर मैं बहुत उत्साहित हूं क्योंकि इसमें कई अलग-अलग क्रिएचर्स और किरदार शामिल हैं।''

लोला वीएफएक्स के सह-मालिक विलियम राइट एंडरसन ने कहा, ''मैं इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। मैं देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि निर्देशक की सोच से क्या-क्या नया होगा। कहानी अविश्वसनीय है।''

 

Tags: Deepika Padukone , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Allu Arjun , Tollywood , Atlee , AA22XA6

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD