Saturday, 06 June 2026

 

 

खास खबरें केवल सिंह ढिल्लों ने नितिन नवीन से की मुलाकात : महाराजा रणजीत सिंह की सोच के साथ भाजपा शुरू करेगी ‘मिशन पंजाब 2027’ अनिंदिता मित्रा द्वारा मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) संबंधी आई.टी. मॉड्यूलों पर प्रशिक्षण सत्र आयोजित अमन अरोड़ा द्वारा एयर फोर्स अकादमी और एनडीए मेरिट सूची में शानदार उपलब्धियां हासिल करने वाली माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की महिला कैडेटों का सम्मान देश की कुल ग्रीन एनर्जी का पांचवां हिस्सा गुजरात से आता है : नरेंद्र मोदी हरपाल सिंह चीमा द्वारा पी.एस.टी.सी. की समीक्षा बैठक मल्लिकार्जुन खड़गे ने राज्यसभा नामांकन दाखिल किया, राहुल गांधी और डीके शिवकुमार रहे मौजूद भगवंत मान सरकार द्वारा सख्त समय-सीमा और जवाबदेही के साथ 'रंगला पंजाब विकास स्कीम' में तेजी : हरपाल सिंह चीमा खराब रौशनी की स्थिति में लाल की जगह गुलाबी गेंद के प्रयोग की मंजूरी आईसीसी का सकारात्मक कदम : गौतम गंभीर लोक मिलनी के दौरान जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने मौके पर ही लोगों की समस्याओं का समाधान करवाया कोई टोंटी चोरी कर रहा, कोई पानी बहा रहा, ऐसे लोगों को टोकें : सीएम योगी आदित्यनाथ पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जीवनशैली का हिस्साः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़

 

'हाउसफुल 5' में हंसी का डबल डोज, क्लाइमेक्स ने खींचा दर्शकों का ध्यान

Bollywood, Review, Housefull 5, Housefull 5 Review, Housefull 5 Reviews, Housefull 5 Movie Review, Housefull 5 Movie Reviews, Housefull 5 Two Endings Explained
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 15:36 IST

स्टार- ****(4 स्टार्स) 

डायरेक्टर- तरूण मनसुखानी

स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, नरगिस फाखरी, डिनो मोरिया, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर, आकाशदीप साबिर, जैकलीन फर्नांडीज और सोनम बाजवा।

जब आपको लगता है कि 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी इससे ज्यादा पागलपन और हास्य नहीं दिखा सकती, तभी 'हाउसफुल 5' तूफान की तरह आ धमकती है। यह फिल्म पहले से भी ज्यादा हंगामे, रहस्य, मनोरंजन और ढेर सारे ट्विस्ट और टर्न से भरी हुई है।

फिल्म प्रोड्यूसर साजिद नाडियाडवाला ने इस बार फिल्म की कहानी को और भी ज्यादा मजेदार बना दिया है। उन्होंने एक मर्डर मिस्ट्री को कॉमेडी के साथ जोड़कर बेहतर तरीके से स्क्रीन पर पेश किया है, जिसके चलते यह अब तक का सबसे बेहतरीन पार्ट बन गया है। 

इसमें कई खास चीजों को नए अंदाज में फिर से दोहराया गया है, जैसे- बोलने वाला तोता और बंदर। ये सब देखकर आपको पुरानी फिल्मों की याद आएगी। फिल्म में आपको डराने वाले कुछ सस्पेंस भरे सीन भी होंगे, साथ ही साथ हंसी-मजाक का तड़का भी होगा, जो आपका मनोरंजन करता रहेगा। 

फिल्म में कई सारे रोमांचक और चौंकाने वाले मोड़ भी हैं। इस फिल्म की सबसे बड़ी ताकत है इसकी स्टारकास्ट- अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और जॉनी लीवर ने फिर से साबित कर दिखाया कि वे कॉमिक टाइमिंग के बेताज बादशाह हैं। 

वहीं संजय दत्त और जैकी श्रॉफ की जोड़ी स्क्रीन पर धमाकेदार रही। श्रेयस तलपड़े की टाइमिंग भी लाजवाब है। नाना पाटेकर ने भी अपनी एक्टिंग से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म के हर एक किरदार और कलाकार ने अपनी भूमिका को बहुत अच्छे से निभाया है और कहानी में जान डाल दी है। 

'हाउसफुल 5' के गाने काफी मजेदार और जबरदस्त हैं। 'फूगड़ी' गाना मस्ती भरा है। यह पहली बार है कि जब मराठी रैप को हिंदी फिल्म में इतनी अच्छी तरीके से पेश किया गया है। यह गाना आपको नाचने-गाने पर मजबूर कर देगा। फिल्म तकनीकी तौर पर भी शानदार है।

तरुण मनसुखानी और साजिद नाडियाडवाला के क्रूज जहाज पर कॉमेडी-थ्रिलर बनाने के आइडिया ने पर्दे पर धमाल मचा दिया है।  फिल्म में कॉस्ट्यूम डिजाइन, हाई-ग्लॉस प्रोडक्शन वैल्यू इसे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिल्म बनाते है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक, खासकर थ्रिलर म्यूजिक बेहद खास है।

फिल्म को देखकर जब आपको लगे कि कहानी खत्म होने वाली है, उसी दौरान नए ट्विस्ट सामने आते रहते हैं। फिल्म का क्लाइमेक्स पागलपन से भरा हुआ है। इसमें हंसी, उलझन और धमाल है। यही तो 'हाउसफुल' की असली पहचान है। 'हाउसफुल 5' अब आपके नजदीकी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

 

Tags: Bollywood , Review , Housefull 5 , Housefull 5 Review , Housefull 5 Reviews , Housefull 5 Movie Review , Housefull 5 Movie Reviews , Housefull 5 Two Endings Explained

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD