Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कज़ाकिस्तान, किर्गिज़ गणराज्य, ताजिकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान और उज़्बेकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने नरेन्द्र मोदी से भेंट की

इन विदेश मंत्रियों ने आज नई दिल्ली में आयोजित भारत-मध्य एशिया वार्ता की चौथी बैठक के बारे में प्रधानमंत्री श्री मोदी को जानकारी प्रदान की

Narendra Modi, Modi, BJP, Bharatiya Janata Party, Prime Minister of India, Prime Minister, Narendra Damodardas Modi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 06 Jun 2025

Last updated on: Jun 07, 2025, 12:44 IST

कजाकिस्तान गणराज्य, किर्गिज गणराज्य, ताजिकिस्तान गणराज्य, तुर्कमेनिस्तान और उज्बेकिस्तान गणराज्य के विदेश मंत्रियों ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी से संयुक्त रूप से भेंट की। इन विदेश मंत्रियों ने प्रधानमंत्री को नई दिल्ली में आयोजित चौथी भारत-मध्य एशिया वार्ता के दौरान हुई सकारात्मक और उपयोगी चर्चाओं के बारे में जानकारी प्रदान की।

प्रधानमंत्री ने बल देकर कहा कि मध्य एशियाई देशों के साथ संबंध सदैव भारत के लिए एक मुख्य प्राथमिकता रहे हैं। श्री मोदी ने लोगों से लोगों के बीच संबंधों की मजबूत नींव पर निर्माण करते हुए अधिक आर्थिक अंतर्संपर्क, विस्तारित संपर्क, रक्षा और सुरक्षा सहयोग को बढ़ाने और नए तथा उभरते क्षेत्रों में व्यापक सहयोग के लिए अपने दृष्टिकोण को साझा किया।

प्रधानमंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत-मध्य एशिया के मजबूत संबंध साझा क्षेत्रीय और वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने में एक शक्ति गुणक के रूप में कार्य करती है। मध्य एशियाई देशों के विदेश मंत्रियों ने 22 अप्रैल 2025 को पागलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और सीमा पार आतंकवाद के विरुद्ध भारत की लड़ाई के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया।

प्रधानमंत्री ने भारत में आयोजित होने वाले दूसरे भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के लिए सभी मध्य एशियाई देशों के नेताओं को आमंत्रित किया।

 

Tags: Narendra Modi , Modi , BJP , Bharatiya Janata Party , Prime Minister of India , Prime Minister , Narendra Damodardas Modi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD