Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

शिवराज सिंह चौहान ने पटियाला में कृषि यंत्रों के कारखाने का दौरा किया

देश के साथ-साथ विदेशों के लिए भी बनाएंगे कृषि यंत्र : शिवराज सिंह चौहान

Shivraj Singh Chouhan, Shivraj Chauhan, BJP, Bharatiya Janata Party, Viksit Krishi Sankalp Abhiyan, Gurmeet Khudian, Gurmeet Singh Khudian, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 13:00 IST

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान आज ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान’ के तहत पंजाब के किसानों से मिले। खेतों में जाकर फसल और उत्पादन का जायजा लिया। साथ ही पटियाला के अमरगढ़ का दौरा कर कृषि यंत्रों के कारखाने में विभिन्न कृषि मशीनों, यंत्रों और उपकरणों का भी अवलोकन किया। 

इस अवसर पर पंजाब के कृषि मंत्री श्री गुरमीत सिंह खुड्डियां, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के महानिदेशक डॉ. एम. एल. जाट, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ. सतबीर सिंह गोसाल,  डॉ. बसंत गर्ग, सचिव, पंजाब कृषि विभाग, वैज्ञानिक व अधिकारी कार्यक्रम में शामिल रहे।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है ‘विकसित भारत’ और हम उसी के लिए लक्ष्यबद्ध होकर कार्य कर रहे हैं। एक वैभवशाली भारत, एक गौरवशाली भारत, एक संपन्न भारत, एक समृद्ध भारत, एक शक्तिशाली भारत, यही हमारी परिकल्पना है। 

कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। वर्तमान में चौथी तिमाही में देश ने 7.5 प्रतिशत की विकास दर हासिल की है, जिसमें 5.4 प्रतिशत योगदान कृषि क्षेत्र का है। 18 प्रतिशत से ज्यादा अर्थव्यवस्था में कृषि क्षेत्र की हिस्सेदारी है। आज भी देश की 50 फीसदी आबादी की आजीविका का स्रोत्र कृषि ही है। 

उन्होंने कहा कि कृषि के क्षेत्र में हम जो प्रमुख काम करना चाहते हैं, उसमें 145 करोड़ के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करना, खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ पोषणयुक्त आहार उपलब्ध कराना, खेती को किसानों के लिए फायदेमंद बनाना और भारत को विश्व में फूड बास्केट के रूप में स्थापित करना शामिल हैं।

श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मैं पंजाब की धरती को बारंबार नमन करता हूं। देश के अन्न भंडार भरने में पंजाब के किसानों का बहुत योगदान है। एक समय था जब हम अमेरिका का निम्न गुणवत्ता वाला गेहूं खाने के लिए विवश थे, लेकिन आज स्थिति में ऐसा सुधार आया है कि हम अच्छे गुणवत्ता वाले गेहूं-चावल का उत्पादन भी कर रहे हैं और विदेशों में भी इसका निर्यात कर रहे हैं। 

भारत के बासमती चावल की विदेशों में अत्यधिक मांग है। लेकिन हमें और आगे बढ़ना है इसलिए हमारा लक्ष्य है समृद्ध किसान और विकसित खेती। श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उत्पादन बढ़ाने और उत्पादन की लागत कम करने जैसे दो काम हमें एक साथ लक्ष्यबद्ध होकर करने होंगे। 

उत्पादन बढ़ाने के लिए अच्छे बीज जरूरी है। श्री चौहान ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिकों को बदलती जलवायु के अनुसार अधिक तापमान सहनशीलता वाले बीज विकसित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि शोध आधारित जलवायु अनुकूल खेती की दिशा में आगे बढ़ना होगा। 

खेती के लिए अब आधुनिकतम तकनीकों और पद्धतियों को अपनाना होगा। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा और श्रम व लागत भी घटेगी। कटाई के साथ-साथ रोपाई भी अब मशीनों से हो सकती है। उन्होंने कहा कि कटाई के लिए अब बहुउद्देशीय हार्वेस्टर (फसल कटाई मशीन) उपलब्ध है, जिससे किसानों को लागत और श्रम की बचत में अत्यधिक लाभ हो रहा है।

श्री चौहान ने कहा कि कृषि के परिदृश्य को बदलना है तो ठोस कदम उठाने होंगे। समस्याओं का समाधान निकलना चाहिए। हमारे नवाचारों से निर्मित मशीनें आज देश के साथ-साथ विदेशों के लिए भी कारगर सिद्ध हो रही है। श्री चौहान ने बताया कि हाल ही मैं ब्राजील यात्रा पर गया था वहां भी आधुनिक यंत्रों का कृषि में उपयोग हो रहा है, लेकिन भारत और विदेश की खेती की स्थितियों में काफी अंतर है। 

हमारे देश के किसानों के खेत का क्षेत्रफल दुनिया के अन्य किसानों के खेतों के क्षेत्रफल की तुलना में कम हैं। श्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमें दुनिया को कृषि यंत्र निर्यात करने की दिशा में भी काम करना चाहिए। जिसके लिए राज्य सरकारों को भी मिलकर काम करना होगा। 

हमें विदेशों की आवश्यकता के अनुसार निर्यात के लिए कृषि यंत्र बनाने चाहिए और साथ ही अपने देश के छोटी जोत वाले किसानों के लिए भी कृषि यंत्र बनाने पर जोर देना होगा। इन यंत्रों की कीमत भी ऐसी होनी चाहिए जिसे हमारे किसानों बिना आर्थिक दबाव के खरीद सके।

श्री चौहान ने कहा सब्सिडी पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि सब्सिडी उन्हें ही मिलनी चाहिए जो असल में उसके हकदार हैं। अंत में श्री चौहान ने कहा कि आगे मशीनीकरण को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। उद्योग जगत के लोगों से भी मिलकर इसे नई दिशा देने का काम किया जाएगा। 

मुझे खुशी है कि वैश्विक स्पर्धा करने लायक कृषि यंत्रों का अब हमारे अपने देश में निर्माण हो रहा है। खेती की हर समस्या का समाधान किसान भाइयों-बहनों से बातचीत के बाद ही तय किया जाएगा, ताकि भारत आगे बढ़ सके और हम दुनिया को दिशा दिखा सके।

 

Tags: Shivraj Singh Chouhan , Shivraj Chauhan , BJP , Bharatiya Janata Party , Viksit Krishi Sankalp Abhiyan , Gurmeet Khudian , Gurmeet Singh Khudian , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD