Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

लुधियाना पश्चिम में कांग्रेस को बड़ा झटका

कांग्रेस छोड़ दर्जनों परिवार हुए 'आप' में शामिल

Bhagwant Mann, Bhagwant Singh Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab, Sanjeev Arora, Raj Kumar Chabbewal Harbhajan Singh ETO, Pawan Kumar Tinu, Ludhiana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

लुधियाना , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 06, 2025, 12:35 IST

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) को आज फिर एक बड़ी कामयाबी मिली है। वहीं कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। वीरवार को उपचुनाव में खड़े एक आजाद उम्मीदवार चंदन चनालिया समेत करीब दो दर्जन कांग्रेसी परिवार 'आप' में शामिल हो गए।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना पश्चिम से 'आप' उम्मीदवार संजीव अरोड़ा और पार्टी के सांसद डॉ राजकुमार चब्बेवाल की मौजूदगी में सभी नेताओं और परिवारों को औपचारिक तौर पर पार्टी में शामिल कराया और उनका स्वागत किया। पार्टी में शामिल होने वाले लोगों में शिक्षाविद सिम्मी चोपड़ा पशान, विनायक पशान, चंदरजीत करण, रणबीर सिंह ( रिटायर्ड पुलिस पदाधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी), एडवोकेट जीवनजोत, एडवोकेट मम्मत अरोड़ा एवं मनीष अग्रवाल प्रमुख हैं।

वहीं कांग्रेस से आए हुए लोगों में पवनदीप सिंह (वार्ड नंबर- 57), वरूण शर्मा (वार्ड नंबर- 60), प्रियंका शर्मा (वार्ड नंबर- 60), सौरव अरोड़ा (वार्ड नंबर- 57), राजा सिंह (वार्ड नंबर- 73), राजेश बिंद्रा (वार्ड नंबर- 73), अश्वनी भारद्वाज (वार्ड नंबर- 73), विक्की गौरव (वार्ड नंबर- 73), आशु शर्मा (वार्ड नंबर- 73), यशपाल शर्मा (वार्ड नंबर- 73), रवि बाली, राजिंदर कौर, पीतु गिल, कमल धीर, रुपिंदर सिंह, नीना भट्टल, कुक्कु ग्रेवाल, ममता मेहता, अनु कालिया, मनिंदर बग्गा, जसलीन कौर, समर बजाज, रीतू कपूर और मधु थापड़ समेत कई लोग पार्टी में शामिल हुए।

इस मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि इन लोगों के आम आदमी पार्टी में शामिल होने से लुधियाना वेस्ट उपचुनाव में पार्टी की स्थिति और मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि आप सरकार द्वारा दी जा रही मुफ्त बिजली शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं से पंजाब के लोग बेहद खुश हैं। 

हर वर्ग और समाज के लोग सरकार को अपना समर्थन दे रहे हैं और लगातार भारी संख्या में पार्टी में शामिल हो रहे हैं। पार्टी में बड़ी संख्या में महिलाओं के शामिल होने पर मुख्यमंत्री ने तारीफ करते हुए कहा कि महिलाओं के शामिल होने से मैं व्यक्तिगत तौर पर बेहद प्रभावित हूं। सभी को पार्टी संगठन और सरकार में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।

उन्होंने शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि इस साल पंजाब के सरकारी स्कूलों के 44 बच्चों ने जेईई एडवांस्ड का पेपर क्लियर किया है। अब उनका दाखिला देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग संस्थान आईआईटी में होगा। आज ही हमने उनको सम्मानित किया है। उन्हें कोचिंग का कोई पैसा नहीं लगा। सभी को मुफ्त में कोचिंग और अन्य सुविधाएं दी गई।

विरोधियों पर बोला हमला, कहा- कांग्रेस की आपसी लड़ाई खत्म नहीं हो रही और बीजेपी मैदान छोड़कर भाग गई - मान 

कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए मान ने कहा कि उनकी तो आपस की लड़ाई ही कभी खत्म नहीं होती। वहीं बीजेपी मैदान छोड़कर भाग गई। वे तो अब बोलने लग गए हैं कि अगर हमें वोट नहीं डालनी तो मत डालो लेकिन आम आदमी पार्टी को मत डालना। उन्होंने कहा कि लोगों ने पिछली बार भी अहंकार को हराया था, इस बार भी अहंकार को हराएंगे।

बीजेपी द्वारा सिंदूर बांटने पर मान ने कहा कि इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं फौज का सम्मान करता हूं और सैल्यूट करता हूं, लेकिन फौज का राजनीतिकरण नहीं होना चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि क्या आपने कभी पहले कोई प्रधानमंत्री को फौज की वर्दी में देखा है? वर्तमान प्रधानमंत्री फौज की वर्दी का राजनीति फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं। 

आज जिन गैंगस्टरों का नाम बोलता है, वे सारे अकाली सरकार के दौरान ही पैदा हुए, नशा भी उन्होंने ही फैलाया - मान

अकाली दल पर सवाल उठाते हुए मान ने कहा कि सुखबीर बादल बोल रहे हैं कि वह गैंगस्टरों को कंट्रोल कर लेंगे, क्या उनके पास कोई ऐसा पासवर्ड है जिससे वह अपराध को कंट्रोल कर लेंगे। गैंगस्टरों को तो उन्हीं लोगों ने लाया है। आज जिन गैंगस्टरों का नाम बोलता है, वे सारे अकाली सरकार के दौरान ही पैदा हुए। नशा भी वही लोग लेकर आए। 

उनके राज में ही नाभा जेल ब्रेक कांड हुआ और उनके समय ही एक थानेदार अपनी बेटी की इज्जत बचाते हुए मारा गया। अपराधियों ने उसे गोलियों से भून दिया। अब उन्हें अपराध और गैंगस्टर नजर आ रहे हैं। इन लोगों ने ही पंजाब का बेड़ागर्क किया है। न उन्होंने कोई स्कूल बनाए, न कोई कॉलेज बनाया। 

सारी सड़के प्राइवेट कंपनियों को दे दी। इन्होंने रेत माफिया और लैंड माफिया को बढ़ावा दिया। इन्होंने धर्म का अपमान किया। सिख संस्थाओं पर कब्जा कर लिया। श्री अकाली तख्त साहिब का आदेश नहीं माना। ये लोग पंजाब को क्या बचाएंगे! दरअसल पंजाब को इनसे बचाने की जरूरत है।

 

Tags: Bhagwant Mann , Bhagwant Singh Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab , Sanjeev Arora , Raj Kumar Chabbewal Harbhajan Singh ETO , Pawan Kumar Tinu , Ludhiana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD