Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अम्बाला छावनी में लोकल परिवहन हेतु 27 स्थानों पर बनेंगे आधुनिक बस क्यू शेल्टर : अनिल विज

बस क्यू शेल्टर निर्माण को लेकर परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग के अलावा नगर परिषद एवं अन्य विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

अम्बाला , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 17:47 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी में लोकल परिवहन को पहले से भी ज्यादा सुदृढ़ करने के लिए 27 नए आधुनिक बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जाए। आधुनिक शेल्टर में यात्रियों के बैठने के अलावा सोलर एनर्जी से पंखें व लाइटें चलने की सुविधा होगी।

श्री विज ने आज अम्बाला छावनी में विकास कार्यों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। परिवहन मंत्री अनिल विज ने परिवहन विभाग एवं नगर परिषद अधिकारयों के साथ 27 नए बस क्यू शेल्टर बनाने को लेकर चर्चा की तथा दिशा-निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा बस क्यू शेल्टर आधुनिक बनाए जाए जिनमें यात्रियों के बैठने की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा शेल्टर ऐसे स्थानों पर बने जिससे ट्रेफिक व्यवस्था में कोई व्यावधान न पड़े, इसको लेकर उन्होंने कैंट डीएसपी को भी दिशा-निर्देश दिए। परिवहन मंत्री विज ने कहा कि क्यू शेल्टरों का निर्माण जल्द किया जाए जिससे यात्रियों को सुविधा मिले।

गौरतलब है कि परिवहन मंत्री अनिल विज ने गत वर्ष अम्बाला छावनी में लोकल परिवहन सेवा को कई वर्षों बाद पुन: प्रारंभ कराया था और आज इस सेवा का फायदा हजारों लोग उठा रहे हैं। इसी सेवा के तहत लोकल बसों के स्टॉप के स्थान चयनित करके अब बस क्यू शेल्टरों का निर्माण किया जा रहा है।

परिवहन मंत्री अनिल विज ने वोल्वो बस का स्टॉप अम्बाला छावनी में करने के निर्देश दिए

बैठक के दौरान परिवहन मंत्री अनिल विज ने वोल्वो बसों का स्टॉप अम्बाला छावनी में करने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अम्बाला छावनी बस स्टैंड से हजारों यात्री प्रतिदिन विभिन्न स्थानों पर आते-जाते हैं और कई राज्यों की बसे यहां से गुजरती है। महत्वपूर्ण बस स्टैंड होने के कारण यहां पर वोल्वो बसों का स्टॉप भी अनिवार्य होना चाहिए।

बरसातों से पहले अम्बाला छावनी के प्रमुख नालों में सफाई करने के निर्देश दिए

ऊर्जा, परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने बैठक के दौरान नगर परिषद व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसातों से पहले प्रमुख नालों में सफाई कार्य युद्ध स्तर पर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गुडगुडिया नाले में व्यापक स्तर पर सफाई की जाए तथा रेलवे स्टेशन पर लाइनों के नीचे पानी के बहाव को चैक किया जाए। 

इसी प्रकार रेलवे तथा सेना क्षेत्र से आगे गुडगुडिया नाले में सफाई कर पानी के बहाव को दुरुस्त किया जाए। मंत्री अनिल विज ने महेशनगर ड्रेन की सफाई के लिए नगर परिषद और सिंचाई विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा दोनों विभाग अपने-अपने क्षेत्रों में नाले की पूरी सफाई करवाए ताकि बरसातों में पानी न रूके। 

उन्होंने कहा अधिकारी महेशनगर पम्प हाउस की कार्यप्रणाली को भी चेक करें ताकि बरसातों में पानी को आसानी से पंप कर टांगरी नदी में फेंका जा सके। इसी प्रकार उन्होंने डाइवर्जन ड्रेन तथा बब्याल पंप हाउस की कार्यप्रणाली चैक करने के निर्देश दिए।

बरसातों से पहले मशीनों से स्ट्रॉम वाटर पाइप लाइन की सफाई हो : मंत्री अनिल विज

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नगर परिषद अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसातों से पहले छावनी सदर क्षेत्र में स्टॉम वाटर पाइप लाइन की सफाई मशीनों से की जाए। सेंट्रल नाले की सफाई भी उन्होंने जल्द कराने के निर्देश दिए। नप अधिकारियों ने बताया कि मशीनों से पाइप लाइन की सफाई जल्द प्रारंभ की जाएगी। 

इसके अलावा मंत्री अनिल विज ने 12 क्रास रोड के अलावा अन्य नालों में सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा हर क्षेत्र में सफाई कार्य के दौरान स्थानीय पार्षद को साथ लेकर इसे चेक कराया जाए।

सिंचाई विभाग को टांगरी नदी में खुदाई कराने के निर्देश दिए

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को बरसातों से पहले टांगरी नदी में तय स्थानों पर खुदाई पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नदी तल को गहरा किया जाए। अम्बाला-सहारनपुर रेलवे लाइन के नीचे रेलवे से समन्वय करते हुए यहां भी खुदाई के निर्देश उन्होंने दिए। 

इसी प्रकार महेशनगर पंप हाउस से टांगरी नदी तक कंकरीट के नाले में भी सफाई के निर्देश मंत्री अनिल विज ने दिए।

रास्तों से बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर हटाए जाएं : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली निगम अधिकारियों के साथ छावनी में 38 करोड़ रुपए की लागत से बिजली आपूर्ति के ढांचे को सुदृढ़ करने पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुराने पोल व ट्रांसफार्मर जिन स्थानों पर रास्तों के बीच में लगे हैं उन्हें हटाया जाए। इसी प्रकार अन्य पहलुओं पर भी उन्होंने अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की।

इस अवसर पर एसडीएम विनेश कुमार, नगर निगम आयुक्त वीरेंद्र लाठर, बिजली निगम के एसई वीके गोयल, नगर परिषद ईओ देवेंद्र नारवाल, जीएम रोडवेज अश्विनी डोगरा, डीएसपी कैंट रमेश कुमार के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD