Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार प्रदान किए

Sukhvinder Singh Sukhu, Himachal Pradesh, Himachal, Congress, Indian National Congress, Himachal Congress, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, World Environment Day
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 05 Jun 2025

Last updated on: Jun 05, 2025, 16:24 IST

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए आठ व्यक्तियों और संस्थाओं को पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार वितरित किए। पुरस्कार समारोह शिमला के होटल पीटरहॉफ में आयोजित किया गया। 

प्रथम और द्वितीय पुरस्कार के लिए 50-50 हजार रुपये जबकि तृतीय पुरस्कार के लिए 25 हजार रुपये की नकद राशि प्रदान की गई। शैक्षणिक संस्थान श्रेणी में राजकीय कन्या महाविद्यालय (आरकेएमवी), शिमला को प्रथम पुरस्कार दिया गया। 

अन्य प्रथम पुरस्कार विजेताओं में नेचर पार्क बाखली देवीदड़ और जाइका समर्थित परियोजना नाचन, मेसर्स पिडिलाइट इंडस्ट्रीज लिमिटेड, बद्दी हिमकोस्ट के तहत सेंटर फॉर साइंस लर्निंग एंड क्रिएटिविटी बद्दी तथा खंड विकास कार्यालय, चौपाल शामिल हैं। द्वितीय पुरस्कार हिमालयन रिसर्च ग्रुप, शिमला, पीएम श्री राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौंतड़ा, मंडी और मेसर्स ल्यूमिनस पावर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड, अंब जिला ऊना को दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। चित्रकला प्रतियोगिता (कनिष्ठ वर्ग) में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंगेर, जिला ऊना के ध्रुव को पहला, राजकीय माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर, चंबा की आरुही को दूसरा स्थान और एचएपीएस, हीरा नगर, हमीरपुर की नामी को तीसरा प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया। 

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय नवबहार, शिमला की रोशनी को पहला स्थान, सेंट ल्यूक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सोलन की महक प्रीत को दूसरा स्थान और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पांगी, किन्नौर के आयुष नेगी को तीसरा स्थान हासिल करने के लिए पुरस्कृत किया गया। नारा लेखन प्रतियोगिता के कनिष्ठ वर्ग में राजकीय उच्च विद्यालय कनाह, जिला सोलन की हर्षिता ने पहला स्थान, राजकीय उच्च पाठशाला भीतलू, कांगड़ा की सूनाक्षी ने दूसरा तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बारंग, किन्नौर की दिव्या ज्योति ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 

वरिष्ठ वर्ग में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय लुड्डू चंबा की दीक्षा ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी हमीरपुर की पलक ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खलयानी जिला कुल्लू की पारुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह श्रेष्ठ इको-क्लब रिपोर्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बालकरूपी जिला कांगड़ा ने पहला, शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल सोलन ने दूसरा तथा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय घुमारवीं बिलासपुर को तीसरा स्थान प्राप्त करने के लिए पुरस्कृत किया गया।

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में जिंदल विद्या मंदिर, शोल्टू, किन्नौर के अभिनव ने प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सौर जिला सोलन विकास ने द्वितीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भुट्टी शिमला की इक्षिता ने तृतीय तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय थरास जिला कुल्लू की साक्षी ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ विद्यालय कोटला सोलन की इशिता ने पहला, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घणाहट्टी शिमला की कोमल मेहता ने दूसरा, नूरपुर पब्लिक स्कूल नूरपुर कांगड़ा की आराधना ठाकुर ने तीसरा तथा टी.आर.डी.ए.वी स्कूल कांगू हमीरपुर की अंशिका शर्मा चौथे स्थान पर रही।

विज्ञान एवं पर्यावरण केंद्र द्वारा चालाए जा रहे हरित स्कूल कार्यक्रम के तहत भी कई पुरस्कार प्रदान किए गए। जिला सोलन ने श्रेष्ठ ग्रीन जिला पुरस्कार प्रदान किया जबकि राजकीय उच्च विद्यालय कनाह सोलन को भूमि प्रबंधक पुरस्कार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिमला जिले के बलदेंयां को परिवर्तन निर्माता विद्यालय, दून वैली पब्लिक स्कूल सोलन को ऊर्जा प्रबंधक पुरस्कार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलेठ जिला हमीरपुर को अपशिष्ट योद्धा पुरस्कार, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरोग जिला शिमला को सर्वश्रेष्ठ नवागंतुक पुरस्कार और शिवालिक वैली पब्लिक स्कूल सोलन को जल संरक्षण पुरस्कार प्रदान किए।

इन पुरस्कारों के माध्यम से विजेताओं द्वारा पर्यावरण संरक्षण और संवर्धन की दिशा में किए गए अनुकरणीय प्रयासों को सराहा गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने ‘प्लास्टिक चैलेंजिंग मोबाइल ऐप’ को भी लॉन्च किया। यह ऐप पर्यावरण कानूनों के डिजिटलीकरण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है। 

इस ऐप के माध्यम से 13 विभागों के अधिकारी अब मोबाइल के माध्यम से सीधे चालान कर सकेंगे, जिससे कागज आधारित प्रक्रियाओं की आवश्यकता समाप्त हो जाएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। मुख्यमंत्री ने दैनिक जीवन में प्राकृतिक संरक्षण की दिशा में जन-जागरूकता फैलाने के लिए छात्रों, शिक्षकों और संस्थानों के प्रयासों की सराहना की।

 

Tags: Sukhvinder Singh Sukhu , Himachal Pradesh , Himachal , Congress , Indian National Congress , Himachal Congress , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , World Environment Day

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD