Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

आतंक और परमाणु ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, सीडीएस ने पाकिस्तान को दी चेतावनी

Military, General Anil Chauhan, Indian Army, Chief of Defence Staff, Indian Armed Forces
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पुणे , 03 Jun 2025

Last updated on: Jun 04, 2025, 13:42 IST

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने स्पष्ट किया है कि भारत की सहनशीलता की एक सीमा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद अब बंद होना चाहिए। सीडीएस ने यह भी स्पष्ट किया कि भारत अब आतंक के साए में नहीं जिएगा और न ही परमाणु ब्लैकमेल को बर्दाश्त करेगा। जनरल अनिल चौहान ने कहा कि पहलगाम में आतंकवादियों ने जो किया वह पीड़ितों के प्रति घोर क्रूरता थी। आतंकवादियों के खिलाफ शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर' का उद्देश्य पाकिस्तान से प्रायोजित हो रहे आतंकवाद को रोकना था।

सीडीएस जनरल अनिल चौहान मंगलवार को पुणे में थे। यहां एक कार्यक्रम में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत में आतंकवादी गतिविधियों को प्रायोजित नहीं कर सकता। भारत अब आतंकवाद और परमाणु ब्लैकमेल की छाया में नहीं रहने वाला। उन्होंने फिर दोहराया कि पेशेवर सैन्य बलों पर नुकसानों का कोई असर नहीं होता। युद्ध में नुकसान महत्वपूर्ण नहीं हैं, बल्कि परिणाम महत्वपूर्ण हैं। जनरल अनिल चौहान ने कहा कि इस विशेष युद्ध का शुरुआती केंद्र पहलगाम में हुआ आतंकी हमला था। 

उन्होंने पूछा कि क्या आतंकवाद युद्ध का एक तर्कसंगत कार्य है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का कोई परिभाषित तर्क नहीं है। सीडीएस ने कहा कि जहां तक हमारे विरोधी का सवाल है, उसने भारत को एक हजार घाव देकर खून बहाने का फैसला किया है। पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 1965 में जुल्फिकार अली भुट्टो ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद को संबोधित करते हुए भारत के खिलाफ एक हजार साल के युद्ध की घोषणा की थी।

चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत ने सहनशीलता की सीमा दिखा दी है। सावित्रीबाई फुले पुणे विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित विशेष व्याख्यान ‘भविष्य के युद्ध और युद्धनीति’ विषय पर बोलते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर सरकार के लिए प्रतिशोध का विषय नहीं था, बल्कि यह दिखाने का प्रयास था कि भारत की सहनशीलता की भी एक सीमा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंकवाद अब बंद होना चाहिए और पाकिस्तान भारत को आतंकवाद के माध्यम से बंधक नहीं बना सकता।

जनरल अनिल चौहान ने कहा कि युद्ध में परिणाम और हमारी कार्रवाई ज्यादा अहम होती है। नुकसान की बात करना शायद उचित नहीं है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा जैसे कि अगर आप टेस्ट मैच खेलने जाएं और पारी से मैच जीत जाएं, तो फिर यह मायने नहीं रखता कि कितनी गेंदें, कितने विकेट गिरे। उन्होंने कहा कि तकनीकी आधार पर हम आंकड़े निकालेंगे और आपको बताएंगे कि कितने एयरक्राफ्ट और कितने राडार नष्ट किए गए।

उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर कहा कि भारत ने 7 मई को की गई स्ट्राइक के बारे में पाकिस्तान को सूचित कर दिया था। इसमें केवल आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया था। इसके बाद जब पाकिस्तान की ओर से बयानबाजी शुरू हुई, तो हमने भी स्पष्ट कर दिया कि अगर पाकिस्तान ने हमारे सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, तो हम भी जवाब देंगे और उनसे कहीं ज्यादा कड़ा प्रहार करेंगे।

 

Tags: Military , General Anil Chauhan , Indian Army , Chief of Defence Staff , Indian Armed Forces

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD