Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

पाकिस्तान से निपटने में हम अकेले सक्षम : रवि शंकर प्रसाद

Operation Sindoor Outreach, Operation Sindoor, India Pakistan Conflict, Pakistan Drone Attack, Indian Army Response, Line of Control, LoC, Indian Air Defence, Pakistan Missile Strike, Indo Pak Border Tensions, Ambedkar Museum in London, Ambedkar Museum, London, Ravi Shankar Prasad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 03, 2025, 13:53 IST

लंदन में 'ऑपरेशन सिंदूर आउटरीच' के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने वाले भाजपा के वरिष्ठ नेता रवि शंकर प्रसाद ने सोमवार को कहा कि ब्रिटेन के प्रतिनिधियों के साथ हुई बातचीत बेहद सार्थक रही। समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "भारत पाकिस्तान से अकेले निपटने की क्षमता रखता है। इसके अलावा आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर चर्चा हुई, जो सार्थक रही।"

राज्यसभा सदस्य समिक भट्टाचार्या ने कहा, "आतंकवाद की सभी ने निंदा की। उन्हें यह बताया गया कि आने वाले दिनों में आतंकवाद पर भारत का क्या रवैया रहेगा। पाकिस्तान को जो अंतर्राष्ट्रीय फंड मिल रहे हैं, वह उसका इस्तेमाल कैसे कर रहा है। क्या वह पैसे का इस्तेमाल गरीबी हटाने और सामाजिक-आर्थिक विकास के लिए कर रहा है या सिर्फ अपनी सेना को मजबूत करने के लिए इस्तेमाल कर रहा है? हमने इन सभी मुद्दों पर बात की है और हमें संतोषजनक प्रतिक्रिया मिली है।"

यूके थिंक टैंक टीम के प्रोफेसर जगानंद पवन तमवाड़ा ने कहा, "भारत से आए इस प्रतिनिधिमंडल से मिलना सम्मान की बात है। यह प्रतिनिधिमंडल भारत की आवाज बनकर आया है। 'ऑपरेशन सिंदूर' इस समय की गई बेहद महत्वपूर्ण कार्रवाई थी। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय सेना बधाई के पात्र हैं। वह देश जो दुनिया को शांति का संदेश देता है, उसने एक बार फिर 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से शांति स्थापित करने की कोशिश की है।

भारत वर्षों से आतंकवाद से पीड़ित है। ऐसे में भारत सरकार ने जो किया, वह सही था और अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की तरफ से भी हमें अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है।" थिंक टैंक ग्रुप के एक अन्य सदस्य क्षितिज बाजपेयी ने कहा, "भारत अंतर्राष्ट्रीय समुदाय को अपना संदेश देने की कोशिश कर रहा है। हमारे स्टैंड को वैश्विक समर्थन मिला है। 'ऑपरेशन सिंदूर' के माध्यम से हमने पाकिस्तान स्थित आतंकवादी कैंप नष्ट किए हैं, लेकिन पाकिस्तान में अभी भी आतंकी कैंप हैं। इसलिए भारत के सामने चुनौती बरकरार है।"

 

Tags: Operation Sindoor Outreach , Operation Sindoor , India Pakistan Conflict , Pakistan Drone Attack , Indian Army Response , Line of Control , LoC , Indian Air Defence , Pakistan Missile Strike , Indo Pak Border Tensions , Ambedkar Museum in London , Ambedkar Museum , London , Ravi Shankar Prasad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD