Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने फर्जी मामलों में जिम्मेदारी तय करने के लिए पुलिस में सुधार की मांग की

निर्दोष लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए

Amrinder Singh Raja Warring, Congress, Punjab Congress, Amarinder Singh Raja Warring, Sukhjinder Singh Randhawa, Gurkirat Singh Kotli, Lakhwinder Lakha, Kudleep Singh Vaid, Sukhpal Bhullar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लुधियाना , 02 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 18:17 IST

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पुलिस के दुरुपयोग और इनके द्वारा अपने राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए झूठे मामले दर्ज करके निर्दोष लोगों को परेशान करने की सोच के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि कांग्रेस की सरकार बनने पर वह ऐसे मामलों की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन करेंगे।

आज यहां शहर के बाहरी इलाके दाखा विधानसभा क्षेत्र में कैप्टन संदीप सिंह संधू द्वारा आयोजित 'संविधान बचाओ' बैठक को संबोधित करते हुए, उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में संविधान का पूरी तरह से दुरुपयोग किया जा रहा है, जिसमें पुलिस का एक वर्ग अपनी वर्दी के साथ विश्वासघात कर रहा है।

उन्होंने झूठे मामलों के लिए जिम्मेदारी तय करने के लिए सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए, सुझाव दिया कि झूठा मामला दर्ज करने वाले किसी भी अधिकारी को न केवल सेवा से बर्खास्त किया जाना चाहिए, बल्कि झूठी एफआईआर के निर्दोष पीड़ित की तरह जेल में भी समय बितवाना चाहिए।

उन्होंने हाल ही में पुलिस हिरासत में एक व्यक्ति की हत्या का हवाला देते हुए, आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस स्टेट बन गया है। उन्होंने कहा कि कोई जवाबदेही नहीं है और मांग की कि इस प्रथा को रोका जाए। उन्होंने कहा कि सत्ता के दुरुपयोग को रोकने के लिए पंजाब को गंभीर पुलिस सुधारों की आवश्यकता है। 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान 'युद्ध नशियां विरुद्ध' पर भी कटाक्ष किया। इस दौरान आप सरकार के 8500 मामले दर्ज करने के दावों का हवाला देते हुए, उन्होंने पूछा कि क्या सिर्फ एफआईआर दर्ज करने या लोगों के घर तोड़ने से नशा खत्म हो जाएगा? 

वड़िंग ने राज्य से नशा रोकने में सरकार की पूरी तरह से विफलता का हवाला देते हुए, कहा कि अभी भी नशा तस्करी हो रही है और लोग अभी भी नशे के ओवरडोज से मर रहे हैं। इस अवसर पर वड़िंग ने दाखा के लोगों और महासचिव संगठन कैप्टन संदीप संधू, जो हलका इंचार्ज भी हैं, का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके समर्थन के बिना वह लुधियाना संसदीय सीट नहीं जीत सकते थे। 

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने फिल्लौर से निलंबित कांग्रेस विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को भी पार्टी में वापस शामिल किया और कहा कि वह कांग्रेस में परिवार की तीसरी पीढ़ी हैं। उनकी मातृ पार्टी कांग्रेस में वापसी से पार्टी को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर अन्यों के अलावा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, पूर्व विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, लखविंदर लक्खा, कुदलीप सिंह वैद, सुखपाल भुल्लर भी उपस्थित थे।

 

Tags: Amrinder Singh Raja Warring , Congress , Punjab Congress , Amarinder Singh Raja Warring , Sukhjinder Singh Randhawa , Gurkirat Singh Kotli , Lakhwinder Lakha , Kudleep Singh Vaid , Sukhpal Bhullar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD