Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

आईपीएल 2025 : श्रेयस अय्यर के तूफान के आगे उड़ी मुंबई, पंजाब किग्स फाइनल में पहुंची

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Mumbai Indians, Shreyas Iyer, Ahmedabad, Punjab Kings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:43 IST

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को खेले गए दूसरे क्वालिफायर मुकाबले में पंजाब किंग्स ने कप्तान श्रेयस अय्यर की विस्फोटक नाबाद 87 रन की पारी के दम पर मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। 

पंजाब किंग्स को जीत के लिए 204 रन की जरूरत थी। श्रेयस अय्यर के 41 गेंद पर आठ छक्के और पांच चौके की मदद से बनाए 87 रन की पारी के दम पर पंजाब ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर शान से फाइनल में प्रवेश किया। श्रेयस अय्यर ने 19वें ओवर में बाएं हाथ के युवा गेंदबाज अश्विनी कुमार को चार छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। 

अय्यर ने नेहल वढेरा (48) के साथ चौथे विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी की, जो बेहद अहम रही। ओपनर प्रियांश आर्य ने 10 गेंद पर 20 और जोश इंग्लिस ने 21 गेंद पर 38 रन की पारी खेली। प्रभसिमरन सिंह 6 और शशांक सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए। 

स्टॉयनिस 2 रन पर नाबाद रहे। मुंबई की तरफ से अश्विनी कुमार ने 2, ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या ने एक-एक विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह के चार ओवर में 40 रन बने और उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। आईपीएल के इतिहास में यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस 200 या उससे अधिक रन बनाकर हारी है।

श्रेयस अय्यर आईपीएल इतिहास के पहले कप्तान बन गए हैं जिनकी कप्तानी में तीन टीमें फाइनल में पहुंची हैं। पंजाब किंग्स से पहले श्रेयस अय्यर ने दिल्ली कैपिटल्स को 2020 में अपनी कप्तानी में फाइनल में पहुंचाया था। वहीं, 2024 में उनकी कप्तानी में कोलकाता नाइट राइडर्स चैंपियन बनी थी।

पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने छह विकेट पर 203 रन बनाए थे। मुंबई के लिए तिलक वर्मा ने 29 गेंद पर 44, सूर्यकुमार यादव ने 29 गेंद पर 44, जॉनी बेयरेस्टो ने 24 गेंद पर 38 और नमन धीर ने 18 गेंद पर 37 रन की पारी खेली थी।

पंजाब के लिए अजमतुल्लाह ओमरजाई ने दो, और काइल जैमिसन, मार्क्स स्टॉयनिस, वैशाख विजय कुमार और युजवेंद्र ने एक-एक विकेट लिए थे।आईपीएल 2025 के फाइनल में 3 जून को इसी मैदान पर पंजाब किंग्स का मुकाबला आरसीबी से होगा। दोनों ही टीमें अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने उतरेंगी। आरसीबी चौथी बार और पंजाब किंग्स दूसरी बार फाइनल में पहुंची है। इस बार आईपीएल में नया चैंपियन मिलना तय हो गया है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Mumbai Indians , Shreyas Iyer , Ahmedabad , Punjab Kings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD