Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दो साल बाद बॉलीवुड में कमबैक पर बोलीं नरगिस फाखरी, 'ऐसा लग रहा है, जैसे कभी गई ही नहीं'

Nargis Fakhri, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:29 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस नरगिस फाखरी अपनी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' को लेकर चर्चाओं में हैं। वह इस फिल्म के जरिए दो साल बाद स्क्रीन पर वापसी कर रही हैं। इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि वह अपने कमबैक से काफी खुश हैं, उन्हें ऐसा लग रहा है, जैसे वह कभी पर्दे से दूर गई ही नहीं थीं। 

नरगिस ने रविवार को इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। ये तस्वीरें 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान किए गए फोटोशूट की हैं। इस पोस्ट को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ''कमबैक... जैसे कभी गई ही नहीं थीं, अब पहले से भी ज्यादा ताकतवर और शानदार अंदाज में लौट आई हूं।

''एक्ट्रेस को अब से पहले 2023 में रिलीज हुई अनुपम खेर-नीना गुप्ता अभिनीत 'शिव शास्त्री बलबोआ' में देखा गया था। इस फिल्म का निर्देशन अजय वेणुगोपालन ने किया था।उनकी आने वाली फिल्म 'हाउसफुल 5' की बात करें तो, 31 मई को फिल्म से नया गाना 'द फुगड़ी डांस' रिलीज किया गया था। 

फिल्म से अभी तक चार गाने, जिसमें 'लाल परी', 'दिल ए नादान', 'कयामत' और नया 'द फुगड़ी डांस' शामिल हैं, रिलीज हो चुके हैं। फिल्म का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया है, जो इससे पहले 'दोस्ताना' जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं।इस फिल्म की कहानी साजिद नाडियाडवाला ने लिखी है। 

वह फिल्म के निर्माता भी हैं। फिल्म में 19 कलाकारों की बड़ी स्टारकास्ट है, जिनका किरदार अपनी अलग मस्ती और अंदाज लेकर आएगा। फिल्म के स्टारकास्ट में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ, नाना पाटेकर, चित्रांगदा सिंह, फरदीन खान, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, डिनो मोरिया, रंजीत, सौंदर्या शर्मा, निकितिन धीर और आकाशदीप साबिर जैसे कलाकार हैं। 

'हाउसफुल 5' 6 जून को दुनिया भर में रिलीज होगी।नरगिस के करियर पर नजर डालें तो उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पहचान 2011 में आई रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'रॉकस्टार' से बनाई, जिसमें उन्होंने रणबीर कपूर के साथ काम किया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग को काफी सराहा गया। 

2013 में उन्होंने राजनीतिक थ्रिलर फिल्म 'मद्रास कैफे' में एक वॉर रिपोर्टर का किरदार निभाया। इसके बाद वह 'मैं तेरा हीरो' और 'हाउसफुल 3' जैसी हिट कॉमेडी फिल्मों में नजर आईं। उन्होंने न केवल बॉलीवुड में, बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान बनाई। उन्होंने 2015 में हॉलीवुड की एक्शन-कॉमेडी फिल्म 'स्पाई' में भी अहम भूमिका निभाई।

 

Tags: Nargis Fakhri , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD