Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

मंडी के कमांद में सड़क हादसे में पांच की मौत, सीएम सुक्खू ने जताया दुख

Hadsa, Accident, Road Accident, Mandi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंडी , 01 Jun 2025

Last updated on: Jun 02, 2025, 14:21 IST

हिमाचल प्रदेश के मंडी में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। मंडी में आईआईटी कमांद के पास बने नए पुल पर जीप हादसे का शिकार हो गई। गाड़ी में 6 लोग सवार थे, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। 

घायल को उपचार के लिए जोनल हॉस्पिटल मंडी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सभी मृतक पंजाब के थे। वहीं, घायल के भी पंजाब निवासी होने की बात सामने आई है।  वहीं, इस हादसे पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दुख जताया है। 

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''आईआईटी मंडी के समीप कमांद में एक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों के निधन एवं एक अन्य के घायल होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। मैं दिवंगत जनों की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं और शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। 

ईश्वर परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।'' जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब 9 बजे एक जीप आईआईटी कमांद के लिए टेंट का सामान लेकर जा रही थी। 

जैसे ही जीप चालक कमांद पुल के पास पहुंचा तो वह अपना नियंत्रण खो बैठा और जीप पुल की रेलिंग से टकराकर पलट गई और पुल के नीचे गड्ढे में जा गिरी। हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि जीप चालक दलजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। 

उसका जोनल हॉस्पिटल मंडी में उपचार चल रहा है। जीप चालक दलजीत ने बताया कि बीती रात को वे अमृतसर से मंडी कमांद के लिए निकले थे। सुंदरनगर में रूककर उन्होंने रात बिताई और सुबह फिर कमांद के लिए रवाना हो गए। कमांद पुल के पास नीचे उतरते हुए जीप के ब्रेक ने काम करना बंद कर दिया और ब्रेक न लगने के कारण जीप पुल से टकरा गई। 

डीएसपी पधर देव राज ने सड़क हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना संबंधी मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई है। परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई है, जबकि बाकी दो शवों की शिनाख्त की जा रही है। यह सभी लोग पंजाब के ही रहने वाले हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिए जाएंगे। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सुखविंद्र सिंह पुत्र हरवंश सिंह, निवासी लुधियाना, उमेश कुमार पुत्र राजा राम, निवासी अमृतसर, पंजाब, सागर पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी फिरोजपुर, पंजाब के रूप में हुई है।

 

Tags: Hadsa , Accident , Road Accident , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD