Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

मिलाप जावेरी ने की सोनम बाजवा की तारीफ, बोले- ‘मैं तो फैन हो गया’

Milap Zaver, Sonam Bajwa, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:49 IST

फिल्म निर्माता-निर्देशक मिलाप जावेरी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर जावेरी ने अभिनेत्री सोनम बाजवा की खूब तारीफ की। उन्होंने तारीफ करते हुए उनके अभिनय को दमदार और धमाकेदार बताया और कहा कि वह बाजवा के फैन बन चुके हैं। 

सोनम बाजवा, जावेरी की अपकमिंग फिल्म का हिस्सा हैं। इंस्टाग्राम पर सोनम बाजवा के साथ सेल्फी शेयर करते हुए मिलाप ने कैप्शन में लिखा, “दमदार और धमाकेदार परफॉर्मेंस देने के लिए आपका शुक्रिया सोनम बाजवा। आपने जो कमाल किया और जो हमने शूट किया, वह मेरे करियर में किसी हीरोइन के लिए लिखा गया सबसे दमदार मोनोलॉग था। 

आपने अपनी प्रतिभा, अपनी भावना और अपने जुनून से हर एक डायलॉग को और बेजोड़ कर दिया! एक निर्देशक के तौर पर मुझ पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद।” उन्होंने आगे लिखा, “जब सिनेमाघर आपके लिए सीटी और ताली से भर जाएंगे, तो मैं उस दिन को गर्व के साथ याद रखूंगा। 

‘एक दीवाने की दीवानियत’ में आपने दीवानी बनकर ऐसा काम किया कि मैं आपका फैन बन गया!” इससे पहले मिलाप जावेरी ने ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के स्टार हर्षवर्धन राणे की खूब तारीफ की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए पोस्ट में उन्होंने कहा कि राणे के साथ काम करने का अनुभव शानदार रहा, जिसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता।

मिलाप ने हर्षवर्धन के साथ पोज देते हुए इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर की, जिसमें निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी एक-दूसरे को गले लगाते और कैमरे की तरफ देखकर मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। मिलाप ने राणे को न केवल अपना हीरो बताया बल्कि उनके जुनून, समर्पण, विनम्रता, धैर्य और विश्वास की तारीफ करते हुए उन्हें फिल्म के लिए सबसे बड़ी ताकत भी बताया।

अपकमिंग फिल्म में अभिनेत्री सोनम बाजवा के साथ हर्षवर्धन राणे मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म इसी साल दशहरा के मौके पर 2 अक्टूबर को रिलीज होगी। यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। 

मिलाप जावेरी ने इस फिल्म के बारे में कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे मजबूत और दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानी है, जिसे उन्होंने मुश्ताक शेख के साथ मिलकर लिखा है। इसमें प्यार का एक अलग ही पागलपन दिखाया गया है।

 

Tags: Milap Zaver , Sonam Bajwa , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD