Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

देश में राष्ट्रभक्ति का उफान चल रहा है, ममता बनर्जी उसको पंचर करना चाहती है- अनिल विज

पश्चिम बंगाल में हर चौक पर कानून की धज्जियां उड़ रही हैं- विज

Anil Vij, Haryana, Ambala, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चण्डीगढ , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 16:00 IST

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी को राजनीतिक रूप से सीख देते हुए कहा कि आजकल जिस प्रकर से देश में राष्ट्रभक्ति का उफान चल रहा है, ममता बनर्जी उसको पंचर करना चाहती है। लेकिन जो राजा होता है वह देश का राजा होता है उसे सबसे प्यार और सम्मान मिलता है और आजकल चारों तरफ तिरंगा, वंदे मातरम, भारत माता की जय गूंज रही है जिससे इनकी (विपक्ष) नींद हराम हो रखी है।

श्री विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा ममता बनर्जी के विवादित बयान कि प्रधानमंत्री ऐसे बात कर रहे हैं जैसे हर महिला के पति हो, वह अपनी पत्नी को सिंदूर क्यों नहीं देते, के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। 

विपक्ष पाकिस्तान के एजेंट के रूप में बोल रहा है- विज

श्री विज ने कहा कि सही मायने में नींद हराम पाकिस्तान की हो रखी है जिससे हमारी लड़ाई हुई है लेकिन यह (विपक्ष) उनके (पाकिस्तान) एजेंट है और वही इनको बताते हैं कि इन्हें किसके ऊपर बोलना है और वही यह बोलते हैं।

पश्चिम बंगाल में हर चौक पर कानून की धज्जियां उड़ रही हैं- विज

ममता बनर्जी ने यह बयान भी दिया और कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी बंगाल में आकर बंगाल को बदनाम कर रहे है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने पलटवार करते हुए कहा कि बंगाल के बारे में भी कई ऐसी बातें हैं जिन पर प्रचार करने की जरूरत है क्योंकि वहां तो हर चौक पर कानून की धज्जियां उड़ रही है। 

विज ने कहा कि बंगाल में बाहर से शरणार्थियों को ला कर उनके वोट बनवाए जा रहे है। उन्हांेने ममता बैनर्जी से सवाल खडा करते हुए कहा कि अगर इस सब को ममता बनर्जी सही मानती है तो उन्हें दूसरे देश में जाने की तैयारी करनी चाहिए।

आतंकी सैफुल्लाह कसूरी को विज की चेतावनी- बारी बारी सबका नंबर आएगा

पाकिस्तान में आतंकी सैफुल्लाह कसूरी ने एक रैली में कहा कि ‘नरेंद्र मोदी समझते हैं कि वे गोलियों से डरने वाले हैं, लेकिन यह उनकी भूल है’, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने तंज कसते हुए कहा कि अभी पाकिस्तान ने पहला सीन तो देख लिया, कि किस प्रकार वह लोग भाग रहे हैं, रो रहे हैं, और उन्होंने तो खुद भी यह कह दिया है कि वह लाशें उठा-उठा कर थक गए हैं। श्री विज ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि बारी बारी सबका नंबर आएगा।

सन 1971 के युद्ध में 13 से 14 हजार एकड भूमि उस समय की सरकार ने वापिस करके देश का नुकसान किया- विज

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते तो पीओके हमारा होता, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में श्री विज ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 1971 में युद्ध के बाद हमारे पास 93000 पाकिस्तानी सैनिक बंदी थे जिसके बाद शिमला में जो समझौता हुआ भारत की तरफ से इंदिरा गांधी थी पाकिस्तान की तरफ से भुट्टो थी, उस समय हमारे सैनिकों ने 13 से 14000 एकड़ जमीन भी हासिल की थी लेकिन उस समय की सरकार ने समझौते के दौरान वापिस कर दी। 

हिंदुस्तान ने आजादी की लड़ाई यूनाइटेड लड़ी - विज

श्री विज ने कहा कि इन्होंने (विपक्ष) हमेशा हर पल देश का नुकसान ही नुकसान किया है। विज कहा कि हिंदुस्तान ने आजादी की लड़ाई यूनाइटेड लड़ी है और उसमें कही भी ये नहीं लिखा गया था कि अलग-अलग धर्म को अलग-अलग देश दे देगे। 

लेकिन लियाकत अली जिन्ना और उसके साथ के कुछ लोगों ने पाकिस्तान मांगा और वही से टू नेशन थ्योरी पैदा हुई, और धर्मों के आधार पर लोगों को बांट के आधा इधर और आधा उधर डाल दिया गया जिसमें कई लाख लोग शहीद हुए थे। विज ने अंत में तंज कसते हुए कहा कि इन्हें (गांधी परिवार) अपनी दादी अम्मा का किया याद नहीं है। 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Ambala , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD