Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

कश्मीर के मसले में तीसरे पक्ष की मध्यस्थता स्वीकार्य नहीं

पूर्व सरकारों ने कभी नहीं लिया सर्जिकल स्ट्राइक का श्रेय: अजय माकन

Ajay Maken, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee,  Rajni Patil,Shimla
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 30 May 2025

Last updated on: May 31, 2025, 12:50 IST

सांसद अजय माकन ने आज यहां पीटरहॉफ में आयोजित जय हिन्द सभा कार्यक्रम में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में 15 चुने हुए स्थानों पर जय हिंद सभा का आयोजन करने का निर्णय लिया और मैंने वीर भूमि हिमाचल प्रदेश में आने की इच्छा ज़ाहिर की। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के वीर सैनिकों ने हमेशा देश को गौरवान्वित किया है। 

उन्होंने कहा कि युद्ध के मैदान में भारत ने आज़ादी के बाद हमेशा पाकिस्तान को धूल चटाई है। उन्होंने कहा कि देश ने पहली बार सर्जिकल स्ट्राइक नहीं की। इससे पूर्व, वर्ष 2008, 2011, 2013 और 2014 में सर्जिकल स्ट्राइक की और पाकिस्तान को सबक सिखाया। 

इन सभी वीरतापूर्ण कृत्यों का श्रेय हमेशा देश की सेना को मिलना चाहिए। हमनेे इसका राजनीतिकरण नहीं किया। उन्होंने कहा कि कुर्बानियां सैनिक ही देते हैं लेकिन कांग्रेस ने कभी अपनी पीठ नहीं थपथपाई। माकन ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद सभी राजनीतिक दलों की बैठक में कांग्रेस ने सरकार को पूर्ण समर्थन दिया और कहा कि निर्दोष आम लोगों की हत्या करने वालों को नहीं छोड़ा जाना चाहिए। 

उन्होंने प्रश्न उठाया कि दुनिया के सभी देशों ने पहलगाम हमले की निंदा की, लेकिन किसी ने पाकिस्तान की निंदा नहीं की। क्या यह विदेश नीति की असफलता नहीं? 1971 में पाकिस्तान के साथ अमेरिका के अलावा कोई देश खड़ा नहीं था लेकिन आज कोई भी देश पाकिस्तान की निंदा नहीं कर रहा है। उन्होंने कहा ‘‘आईएमएफ से पाकिस्तान को 20 हजार करोड़ रुपये का कर्ज मिल गया, लेकिन एक भी देश ने इसका विरोध नहीं किया। 

पाकिस्तान इस राशि का इस्तेमाल भारत के खिलाफ करेगा। हम अमेरिका और संयुक्त राष्ट्र संघ से टीआरएफ को प्रतिबंधित नहीं करवाया पाए। उन्होंने दुःख जताते हुए कहा कि पहलगाम में 26 निर्दोष लोगों की हत्या करने वाला एक भी आतंकवादी अब तक पकड़ा नहीं गया।’’

सांसद अजय माकन ने शिमला समझौते का जिक्र करते हुए कहा कि इस समझौते में द्विपक्षीय बातचीत की बात कही थी तथा दुनिया ने भारत की ताकत का लोहा माना था। लेकिन आजादी के 75 वर्ष में पहली बार सेना की कुर्बानियों को अनदेखा कर दिया गया। उन्होंने पूछा कि भारत ने अमेरिका की मध्यस्थता को क्यों माना? 

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आठ बार ट्रेड को बंद करने की धमकी देकर सीजफायर करवाया तथा आज भारत की अस्मिता एवं सार्वभौमिकता व्यापार से कमतर हो गई है। उन्होंने सवाल उठाया कि किन लोगों को फायदा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है तथा सीजफायर किन शर्तों पर किया गया है।

सांसद रजनी पाटिल ने कहा कि कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने जय हिंद सभाओं का आयोजन करने के निर्देश दिए हैं। इन सभाओं के माध्यम से भारतीय सेना के शौर्य को सम्मान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मैंने पहलगाम आंतकी हमले के बाद जम्मू-कश्मीर का दौरा किया और पीड़ित परिवारों से भेंट कर उनका दुःख-दर्द बांटा। 

उन्होंने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा देश सेना और केंद्र सरकार के साथ खड़ा था, लेकिन सीजफायर का ऐलान तीसरे देश ने किया, जो दुर्भाग्यपूर्ण है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1971 में पाकिस्तान के दो टुकड़े कर पाकिस्तान के सैनिकों से विश्व का सबसे बड़ा आत्मसमर्पण करवाया था। 

हमें अपनी सेना की बहादुरी पर गर्व है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक ज़िला से लोग, देश की सेवा के लिए सेना में शामिल होते हैं और कांग्रेस ने ज़िला स्तर पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है।'

 

Tags: Ajay Maken , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee , Rajni Patil , Shimla

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD