Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में हथियारों के साथ दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार

Crime News JK, Crime News, Srinagar, Jammu, Kashmir, Jammu And Kashmir
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शोपियां , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:22 IST

पुलिस ने गुरुवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के शोपियां जिले में हथियार और गोला-बारूद के साथ दो हाइब्रिड आतंकवादी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने कहा कि शोपियां जिले के बसकुचन इमाम साहिब इलाके में सेना की 44 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस और सीआरपीएफ की 178 बटालियन ने मिलकर ये आतंकवादी पकड़े।

पुलिस ने बताया, "गिरफ्तार आतंकवादियों के पास से दो 56 राइफलें, 4 एके मैगजीन, 102 एके राउंड और 2 हैंड ग्रेनेड बरामद हुए हैं। इनके खिलाफ कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।" सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने पहलगाम आतंकी हिंसा के बाद अपने अभियान को और तेज कर दिया है। 

22 अप्रैल को लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के समर्थन वाले आतंकवादी समूह ने बैसरन घाटी में 25 पर्यटकों और एक स्थानीय टट्टू मालिक सहित कुल 26 निर्दोष लोगों को मार दिया था। स्थानीय टट्टू मालिक सैयद आदिल हुसैन की भी हत्या कर दी गई। 

उसने आतंकवादियों से बहस करने के बाद एक आतंकवादी से राइफल छीनने की कोशिश की थी। निर्दोष लोगों की हत्या का बदला लेने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इसके जरिए लाहौर के पास मुरीदके, बहावलपुर और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के कोटली और मुजफ्फराबाद में आतंकवादियों के ठिकानों पर सटीक हमले कर उन्हें बर्बाद कर दिया।

इसके जवाब में पाकिस्तान ने जम्मू-कश्मीर में नागरिक इलाकों पर भारी मोर्टार से गोलाबारी की। इस गोलाबारी में 28 नागरिक मारे गए, जिनमें से 13 पुंछ जिले में थे। पुंछ, राजौरी, बारामुल्ला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा जिले भी इस गोलाबारी से प्रभावित हुए। 

पुंछ जिले में सबसे ज्यादा नागरिकों की जान गई और बुनियादी ढांचे को नुकसान हुआ। 23 अप्रैल को अपने दौरे के दौरान, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सेना, सीएपीएफ और पुलिस को आदेश दिया कि वे पहलगाम आतंकी हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दिलाने में कोई कसर न छोड़ें।

 

Tags: Crime News JK , Crime News , Srinagar , Jammu , Kashmir , Jammu And Kashmir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD