Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डेल्सी रोड्रिगेज ने नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की नरेन्द्र मोदी ने अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया सर्बानंद सोनोवाल ने कोलकाता में सुवेंदु अधिकारी से मुलाकात की प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश

 

सोहा अली खान ने शेयर किया मालदीव वेकेशन का वीडियो, पति कुणाल और बेटी इनाया दिखे साथ

Soha Ali Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 16:11 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने सोशल मीडिया पर मालदीव वेकेशन का खूबसूरत वीडियो शेयर किया। इन तस्वीरों में वह अपने परिवार के संग छुट्टियों का भरपूर आनंद लेती नजर आ रही हैं। सोहा अली खान ने हाल ही में मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मनाईं।

उन्होंने वहां की खूबसूरत यादों से तैयार एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया। वीडियो में सोहा, अपने पति कुणाल खेमू और बेटी इनाया नौमी खेमू के साथ क्वालिटी टाइम बिताती नजर आईं। उन्हें परिवार के साथ पूल में मस्ती करते और अलग-अलग वॉटर एक्टिविटीज का आनंद लेते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो में सोहा और कुणाल समुद्र किनारे आराम से टहलते दिख रहे हैं। वहीं, उनकी बेटी इनाया खुशी-खुशी साइकिलिंग कर रही है और आस-पास की खूबसूरती का आनंद ले रही है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, "जली हुई नाक, खुशी से भरा दिल और साल भर के लिए पर्याप्त विटामिन डी।"

सोहा ने अपने कैप्शन के जरिए बताया कि मालदीप में उन्होंने धूप में समय बिताया लेकिन उन्होंने खूब एन्जॉय किया और खुशी महसूस की। इसके आगे उन्होंने कहा कि इस वेकेशन पर उन्होंने इतनी धूप ले ली है कि अब साल भर उन्हें विटामिन डी की कमी नहीं होगी।

इस वीडियो में कुणाल के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ झलकियां भी शामिल हैं, जिसमें वह बेटी इनाया के साथ बीच पर फिल्म देखते हुए नजर आए। बता दें कि सोहा ने इससे पहले कुणाल के बर्थडे सेलिब्रेशन को लेकर पोस्ट शेयर किया था। सोहा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं। 

इन तस्वीरों में वह पति कुणाल का जन्मदिन अपनी बेटी इनाया के साथ मिलकर सेलिब्रेट करती दिखी थीं। तस्वीरों में सोहा और कुणाल अलग-अलग अंदाज में नजर आए। एक तस्वीर में वे रोमांटिक बर्थडे डिनर का लुत्फ ले रहे थे, तो दूसरी तस्वीर में वे बेटी इनाया के साथ समुद्र किनारे फिल्म देख रहे थे। वहीं, उन्होंने गहरे समंदर में मजेदार डाइविंग का अनुभव भी लिया। 25 मई को कुणाल खेमू ने 42वां जन्मदिन मनाया था।

 

Tags: Soha Ali Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD