Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें काले कपड़े पहनकर विपक्षी सांसदों का संसद परिसर में विरोध, राहुल और प्रियंका गांधी भी हुए शामिल कौन से दबे राज छिपा रहे हैं शिक्षा मंत्री, आखिर किस दबाव में उन्हें नहीं हटा पा रही सरकार: अखिलेश यादव विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पीएम मोदी से मिले शरद पवार और सुप्रिया सुले वर्तमान दौर में किसी भी चुनौती से अकेले नहीं निपट सकते, भारत-आसियान को मिलकर आगे बढ़ना होगा: एस जयशंकर 23 जुलाई को ही क्यों मनाया जाता है राष्ट्रीय प्रसारण दिवस? जानिए इतिहास गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए

 

जीरकपुर के लिए बड़ी खुशखबरी: नगर परिषद को जल्द ही नगर निगम का दर्जा मिलेगा : डॉ. रवजोत सिंह

आज प्रातःकाल शहर का किया दौरा, गंदगी व सुखना चोए के बंद होने पर जताई नाराज़गी

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Komal Mittal, Kuljit Singh Randhawa, Tejvir Singh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

ज़ीरकपुर , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 13:16 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज ज़ीरकपुर का दौरा करते हुए ज़ीरकपुर नगर परिषद को नगर निगम का दर्जा देने की घोषणा की।शहर के तेज़ी से हो रहे शहरी विस्तार को देखते हुए उन्होंने कहा कि बेहतर पेयजल आपूर्ति, सीवरेज ट्रीटमेंट और सफाई जैसी सुविधाओं के प्रभावी प्रबंधन के लिए एक सशक्त स्थानीय निकाय की आवश्यकता है। 

उन्होंने विधायक कुलजीत सिंह रंधावा से अपील की कि नगर परिषद के माध्यम से एक औपचारिक प्रस्ताव स्थानीय निकाय विभाग को भेजा जाए ताकि प्रक्रिया जल्द शुरू की जा सके। उन्होंने पुष्टि की कि यह बदलाव ज़ीरकपुर में आगामी नगर निगम चुनावों से पहले लागू कर दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री, जो सुबह सफाई और अन्य नागरिक सुविधाओ का निरीक्षण करने के लिए यहां पहुंचे थे, ने शहर में गंदगी की स्थिति पर नाराज़गी जताते हुए सफाई कर्मचारियों की संख्या बढ़ाने और व्यवस्था को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

सुखना चोए जोकि चंडीगढ़ की तरफ से तरल वेस्टेज भी साथ लेकर जाता है,के बंद होने और उसमें कचरा जमा होने पर चिंता जताते हुए उन्होंने ड्रेनेज विभाग की मदद से मानसून से पहले उसकी तुरंत सफाई करवाने के आदेश दिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि चोए में कचरा न फेंकें, जिससे बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है।उन्होंने बल्लटाणा की फर्नीचर मार्केट का दौरा करते हुए घोषणा की कि सुखना चोए पर 5.96 करोड़ रुपये की लागत से एक उच्च स्तरीय पुल जल्द बनाया जाएगा, ताकि बारिश के दौरान लोगों को राहत मिल सके।

डॉ. रवजोत सिंह ने पुरानी कालका रोड और ढकोली क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए सफाई कार्यों का जायज़ा लिया और अधिक सफाई कर्मचारियों की तैनाती के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़कों और गलियों की खराब स्थिति से लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।उन्होंने बताया कि दो नए एसटीपी, एक 47 एमएलडी का और दूसरा 37 एमएलडी का जल्द स्थापित किए जाएंगे। पहला सनोली में बनेगा और ज़मीन जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड को सौंप दी गई है, जबकि दूसरे के लिए ज़मीन की तलाश जारी है।

विधायक रंधावा द्वारा पंचकूला से आने वाले अतिरिक्त पानी की समस्या उठाए जाने पर मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे हरियाणा सरकार के अधिकारियों से मिलकर इस मुद्दे का जल्द समाधान करें।पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों का ज़िक्र करते हुए कहा कि सरकार शहरी आबादी की समस्याओं के समाधान को लेकर गंभीर है और ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की ज़िम्मेदारी तय की जाएगी। 

उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी ड्यूटी से कुछ समय निकालकर ज़मीनी हकीकत का जायज़ा लेना चाहिए।इस अवसर पर उनके साथ अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, निदेशक गुरप्रीत सिंह खहिरा, डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल, एडीसी (शहरी विकास) अनमोल सिंह ढालीवाल, कार्यकारी अधिकारी जगजीत सिंह जज और जल आपूर्ति व सीवरेज बोर्ड के अधिकारी भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Komal Mittal , Kuljit Singh Randhawa , Tejvir Singh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD