Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

भारतीय सेना की टुकड़ी भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट में शामिल होने के लिए रवाना हुई

Military, Army, Indian Army, Ulaanbaatar, Mongolia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मंगोलिया , 29 May 2025

Last updated on: May 30, 2025, 12:32 IST

भारतीय सेना की एक टुकड़ी आज भारत-मंगोलिया संयुक्त सैन्य अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट के 17वें संस्करण में शामिल होने के लिए रवाना हुई। यह अभ्यास 31 मई से 13 जून 2025 तक उलानबटार मंगोलिया में आयोजित किया जाएगा। नोमैडिक एलीफेंट अभ्यास, भारत और मंगोलिया में बारी-बारी से आयोजित किया जाने वाला एक वार्षिक कार्यक्रम है। 

इसी अभ्यास का अंतिम संस्करण जुलाई 2024 में उमरोई मेघालय में आयोजित किया गया था। 45 जवानों वाले भारतीय दल का प्रतिनिधित्व मुख्य रूप से अरुणाचल स्काउट्स की एक बटालियन के सैनिक करेंगे। मंगोलियाई सशस्त्र बल की टुकड़ी में भी लगभग इतनी ही संख्या में सैनिक होंगे, जिनका प्रतिनिधित्व 150 विशेष बल इकाई द्वारा किया जाएगा।

अभ्यास का उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के तहत अर्ध शहरी/पहाड़ी इलाकों में अर्ध पारंपरिक अभियानों में संयुक्त कार्य बल का उपयोग करते हुए दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना है। इस अभ्यास का दायरा प्लाटून स्तर के फील्ड प्रशिक्षण अभ्यास से जुड़ा है। 

अभ्यास के दौरान, भारतीय और मंगोलियाई सैनिक विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों में शामिल होंगे, जिनमें सहनशक्ति (एंड्यूरेन्स) प्रशिक्षण, रिफ्लेक्स शूटिंग, रूम इंटरवेंशन, छोटी टीम के तहत कारगर रणनीति और रॉक क्राफ्ट प्रशिक्षण आदि शामिल होंगे। 

इस अभ्यास की गुणवत्ता बढ़ाने के अलावा, अभ्यास के इस संस्करण में साइबर युद्ध से संबंधित पहलुओं को भी शामिल किया जा रहा है। दोनों पक्षों के सैनिक एक-दूसरे के अनुभव से भी सीखेंगे। यह अभ्यास क्षेत्रीय सुरक्षा, शांति और स्थिरता के प्रति भारत और मंगोलिया की साझा प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। 

अभ्यास नोमैडिक एलीफेंट भारत-मंगोलिया संबंधों को क्षेत्रीय सहयोग की आधारशिला के रूप में मजबूत करता है, जिससे मजबूत सैन्य संबंधों और सांस्कृतिक समझ को बढ़ावा मिलता है। भारत और मंगोलिया के बीच मित्रता, विश्वास और सांस्कृतिक संबंधों के स्थायी बंधन का प्रमाण यह अभ्यास सार्थक पेशेवर जुड़ाव का मंच है, जो व्यापक रक्षा सहयोग के लिए दोनों देशों की अटूट प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

 

Tags: Military , Army , Indian Army , Ulaanbaatar , Mongolia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD