Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

1787 एमटीपी किट्स जब्त, अवैध गर्भपात के मामलों में पिछले सप्ताह में 6 एफआईआर दर्ज

अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल ने की हरियाणा में लिंगानुपात सुधार हेतु राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक की अध्यक्षता

Sudhir Rajpal, State Task Force, Additional Chief Secretary
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 18:21 IST

हरियाणा में लिंगानुपात को सुधारने के लिए गठित राज्य टास्क फोर्स (एसटीएफ) की साप्ताहिक बैठक आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री सुधीर राजपाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत अवैध गर्भपात पर रोक लगाने और राज्य के लिंगानुपात को और बेहतर बनाने के प्रयासों को तेज करने पर बल दिया गया।

बैठक के दौरान अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अधिकारियों को अवैध गर्भपात की प्रथाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और दोषी डॉक्टरों के लाइसेंस रद्द करने के निर्देश दिए।बैठक में जानकारी दी गई कि 20 मई से 26 मई 2025 के बीच राज्यभर में मेडिकल टर्मिनेशन ऑफ प्रेग्नेंसी (एमटीपी) किट्स की अवैध बिक्री पर छापेमारी की गई, जिसमें 1787 एमटीपी किट्स जब्त की गईं और 6 एफआईआर दर्ज की गईं। 

इसके अलावा, 3 दुकानों को अवैध गतिविधियों के चलते सील किया गया। इसके अलावा,हरियाणा में एमटीपी किट्स बेचने वाले थोक विक्रेताओं की संख्या एक महीने में 32 से घटाकर 6 कर दी गई है। इसके अलावा,3 मामलों में एमटीपी किट्स की अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिली, जबकि 2 फर्मों को ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स रूल्स, 1945 के उल्लंघन के लिए नोटिस जारी किया गया। राज्य के 14 जिलों में एमटीपी किट्स की बिक्री में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अवैध गर्भपात में लिप्त बीएएमएस डॉक्टरों और झोलाछाप चिकित्सकों (क्वैक्स) को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों (एसएमओ) को जवाबदेह बनाया जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि उनके क्षेत्र में कोई भी अवैध गर्भपात न हो। 

यह भी निर्देश दिए गए कि एसएमओ हर मंगलवार को चिकित्सा अधिकारियों और सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ बैठक करें और मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) हर बुधवार को एसएमओ के साथ बैठक कर अवैध गर्भपात रोकथाम और लिंगानुपात सुधार की समीक्षा करें। यह भी निर्णय लिया गया कि राज्य के 122 सीएचसी के अंतर्गत कार्यरत 686 सब रजिस्ट्रार को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिससे जवाबदेही बढ़े।

अधिकारियों को राज्यभर में संचालित आईवीएफ केंद्रों के पंजीकरण डेटा को पुनः सत्यापित करने और उनके कार्यों की कड़ी निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता या अवैध गतिविधि ना हो सके। नियमों का सख्ती से पालन कराने और उल्लंघन करने वालों  पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए। इसके अतिरिक्त, गांवों और झुग्गी क्षेत्रों में जहां प्रवासी आबादी अधिक है, वहां अधिक से अधिक जन्म पंजीकरण शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि राज्य में जन्म लेने वाला कोई भी बच्चा बिना पंजीकरण के न रहे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने फरीदाबाद, सोनीपत और नूंह जिलों की पीओ (आईसीडीएस)/सीडीपीओ को निर्देशों के पालन में लापरवाही बरतने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए, क्योंकि इन जिलों में गर्भवती महिलाओं को परामर्श देने के लिए आशा या आंगनवाड़ी कार्यकर्ता को 'सहेली' के रूप में नियुक्त नहीं किया गया था।

महिला एवं बाल विकास विभाग को निर्देशित किया गया कि वे गांवों में आईइसी गतिविधियां तेज करें, जिसमें 'लाड़ो पंचायत', 'कुआं पूजन' जैसे कार्यक्रम शामिल हों, साथ ही नवजात बालिकाओं वाले परिवारों को उपायुक्तों द्वारा सम्मानित किया जाए। इन पहलों का उद्देश्य सामुदायिक भागीदारी, जागरूकता और शिक्षा के माध्यम से महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त बनाना है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग के सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन निदेशक श्री रिपुदमन सिंह ढिल्लों सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

 

Tags: Sudhir Rajpal , State Task Force , Additional Chief Secretary

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD