Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

भारतीय नौसेना ने टीआरएसएल कोलकाता में छठा 25टी बोलार्ड पुल टग 'सबल' लॉन्च किया

मेक इन इंडिया पहल को बढ़ावा

Military, Navy, Indian Navy, Cmde S Sreekumar, Titagarh Rail Systems Limited, TRSL, Bollard Pull Tug, 25T Bollard Pull Tug
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कोलकाता , 28 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 17:50 IST

छठे 25T बोलार्ड पुल (बीपी) टग सबल का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में कमोडोर एस श्रीकुमार, डब्ल्यूपीएस, कोलकाता की उपस्थिति में 27 मई 25 को मेसर्स टीआरएसएल, कोलकाता में हुआ। ये टग 12 नवंबर 21 को मेसर्स टीटागढ़ रेल सिस्टम्स लिमिटेड (टीआरएसएल), कोलकाता के साथ संपन्न छह 25टी बीपी टग के निर्माण के अनुबंध का एक हिस्सा हैं। 

टग को स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया है और भारतीय नौवहन रजिस्टर (आईआरएस) के प्रासंगिक नौसेना नियमों और विनियमन के अनुसार बनाया गया है। शिपयार्ड ने चार टगों को नौसेना को सौंप दिया है, जिनका उपयोग भारतीय नौसेना सीमित जल में जहाज से लोगों को चढ़ाने-उतारने, और युद्धाभ्यास के दौरान नौसेना के जहाजों और पनडुब्बियों की सहायता के लिए करती है। 

सीमित खोज और बचाव अभियान चलाने की क्षमता के साथ यह टग जहाजों को किनारे या लंगर में आग बुझाने में भी सहायता प्रदान करेंगे। ये टग भारत सरकार की मेक इन इंडिया और आत्मनिर्भर भारत पहल के गौरवशाली ध्वजवाहक हैं।

 

Tags: Military , Navy , Indian Navy , Cmde S Sreekumar , Titagarh Rail Systems Limited , TRSL , Bollard Pull Tug , 25T Bollard Pull Tug

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD