Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील

 

आईपीएल 2025 : पंत के शतक पर भारी पड़े जितेश शर्मा के धुआंधार 85, आरसीबी छह विकेट से जीता

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2025, Indian Premier League 2025, Lucknow Super Giants, Royal Challengers Bengaluru
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 17:03 IST

आईपीएल 2025 के आखिरी लीग मैच में मंगलवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने लखनऊ सुपरजायंट्स (एसएसजी) को छह विकेट से हरा दिया। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले गए मैच में कप्तान ऋषभ पंत ने लखनऊ की तरफ से नाबाद 118 रनों शानदार पारी खेली, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। 

आरसीबी की तरफ से कप्तान जितेश शर्मा ने अंत में 33 गेंदों पर 85 रन ठोक कर मैच का पासा पलट दिया। उन्होंने छह छक्के और आठ चौके लगाए। आरसीबी ने लखनऊ के 227/3 के जवाब में 230/4 बनाकर मैच जीत लिया। यह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा रन चेज है। 

इसके साथ ही वह प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। 228 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने तेज-तर्रार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाज फिलिप सॉल्ट ने 30 रन और विराट कोहली ने 54 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि बीच में एलएसजी ने वापसी की और तीसरे और चौथे नंबर पर क्रमशः रजत पाटीदार (14) और लियाम लिविंगस्टोन (0) को जल्दी पवेलियन का रास्ता दिखाया। 

लेकिन मयंक अग्रवाल और जितेश शर्मा की नाबाद तेज-तर्रार साझेदारी ने आरसीबी को जीत दिलाई। अग्रवाल ने 23 गेंदों पर 41 और जितेश शर्मा ने 33 गेंदों पर 85 रन जड़े। एलएसजी की तरफ से विलियन ओर्रूक को दो और आकाश महाराज सिंह एवं आवेश खान को एक-एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 227 रन बनाए थे। टीम की तरफ से मिशेल मार्श और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने बल्लेबाजी पारी की शुरुआत की। टीम को पहला झटका ब्रीट्ज़के (14) के रूप में लगा, जिन्हें तुशारा ने बोल्ड किया। 

वहीं, मिशेल मार्श ने 181.08 की स्ट्राइक रेट से 37 गेंदों पर 67 रनों की तेज-तर्रार शुरुआत दिलाई। तीसरे नंबर पर कप्तान ऋषभ पंत नाबाद शतकीय पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों पर नाबाद 118 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 11 चौके और आठ गगनचुंबी छक्के लगाए। वहीं, निकोलस पूरन (13) और अब्दुल समद (1) नॉट आउट रहे। वहीं, आरसीबी की तरफ से नुवान तुषारा, भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को एक-एक विकेट मिली।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2025 , Indian Premier League 2025 , Lucknow Super Giants , Royal Challengers Bengaluru

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD