Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

वापसी पर बोले फरदीन खान, 'दर्शकों और निर्माताओं के प्यार के लिए आभारी हूं'

Fardeen Khan, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 16:49 IST

अभिनेता फरदीन खान अपकमिंग फिल्म ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे। हाउसफुल उनकी चौथी फिल्म है। खान ने एक साल में तीन अलग-अलग भूमिकाएं निभाकर पर्दे पर वापसी के बारे में बात की। उन्होंने वापसी और शानदार किरदार के लिए फिल्म निर्माताओं और दर्शकों का आभार जताया। 

फरदीन मंगलवार को मुंबई में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए, जहां मीडिया ने उनसे निर्देशकों के साथ उनकी पिछली तीन फिल्मों में उनके लगातार प्रदर्शन के बारे में पूछा। वहीं, ‘हाउसफुल 5’ चौथे नंबर पर है। अभिनेता ने ट्रेलर लॉन्च के मौके पर मीडिया से कहा, "जब मैं वापस आने के बारे में सोचता हूं तो ऐसा लगता है कि मैं दूसरी बार आया हूं। 

अपने को-स्टार्स के साथ प्यार और सम्मान के साथ मिलने और फिर से काम करने के लिए आभारी और उत्साहित हूं।" 12 साल की अवधि के बाद वापसी करना कुछ ऐसा नहीं है जिसकी आप योजना बनाएं। मैंने बस इसके लिए तैयारी की है। मुझे बस इतना पता था, यह वही है जो मैं करना जानता हूं। 

मुझे सेट पर होने की याद आती है। मुझे कहानियां सुनाने का हिस्सा बनने की याद आती है। मुझे उन लोगों के बीच होने वाले जुड़ाव की याद आती है जिनके साथ आप गहरे रूप से लंबे समय तक काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा, "मेरे लिए 'हाउसफुल 5' चौथी रिलीज होगी और यह सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रैंचाइज भी है। 

हिंदी फिल्म इतिहास की सबसे सफल कॉमेडी फ्रैंचाइज होगी जो सभी को खुशी और प्यार देने के लिए तैयार है। दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। मेरे लिए इसके जरिए वापसी एक जश्न की तरह है।" फरदीन ने कहा, “मैं दर्शकों का और उन सभी का बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझ पर विश्वास किया, जिन्होंने सोचा कि मेरे पास कुछ दौर बाकी हैं, जिन्होंने मुझे इस तरह की प्रतिभा के साथ काम करने का मौका दिया और विशेष रूप से साजिद नाडियाडवाला का आभारी हूं।”

 

Tags: Fardeen Khan , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD