Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'एक दीवाने की दीवानियत' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, गुलाब जलाते नजर आए हर्षवर्धन-सोनम बाजवा

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Harshvardhan Rane, Sonam Bajwa, Ek Deewane Ki Deewaniat
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 16:14 IST

हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा ने अपने आने वाली फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' का नया पोस्टर और रिलीज डेट सोशल मीडिया पर शेयर किया है। नया पोस्टर हर्षवर्धन और सोनम के बीच की केमिस्ट्री को खूबसूरती से दर्शाता है। यह फिल्म एक ऐसी कहानी होगी जिसमें प्यार, भावना और ड्रामा होगा।

हर्षवर्धन और सोनम दोनों ने इंस्टाग्राम पर यह पोस्टर शेयर किया और लिखा, "2 अक्टूबर 2025 को गांधी जयंती और दशहरा के दिन सिनेमाघरों में देखिए मोहब्बत, नफरत और 'एक दीवाने की दीवानियत'" पोस्टर में सोनम हर्षवर्धन को देख रही हैं, उनके हाथ में एक लाइटर है, जिससे वह गुलाब को जला रहे हैं।

बता दें कि पहले फिल्म का नाम सिर्फ 'दीवानियत' था, अब इसका नाम बदलकर 'एक दीवाने की दीवानीयत' रख दिया गया है। इसके पीछे मेकर्स ने कारण बताया कि पुराना टाइटल फिल्म की कहानी और उसके नए अंदाज से मेल नहीं खा रहा था, इसलिए फिल्म का नाम बदला गया। 

फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी पहले वाली कंपनी विकिर फिल्म्स से हटकर अब एक नई कंपनी प्ले डीएमएफ के हाथों में आ गई है, जिसकी अगुवाई अंशुल गर्ग कर रहे हैं। इस फिल्म के जरिए हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा पहली बार साथ में काम कर रहे हैं।

यह फिल्म मिलाप जावेरी ने डायरेक्ट की है और राघव शर्मा इसके को-प्रोड्यूसर हैं। मिलाप जावेरी ने इस फिल्म के बारे में कहा कि यह उनकी अब तक की सबसे मजबूत और दिल तोड़ने वाली प्रेम कहानी है, जिसे उन्होंने मुश्ताक शेख के साथ मिलकर लिखा है। 

इसमें प्यार का एक अलग ही पागलपन दिखाया गया है। पिछले महीने हर्षवर्धन राणे ने सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "अब तक मेरी सबसे अच्छी लिखी हुई स्क्रिप्ट है। मुश्ताक शेख, एक ऐसे निर्देशक हैं, जो इस दिल तोड़ने वाली कहानी को बताने के लिए पूरी जोश में हैं। 

मिलाप जावेरी बेहद ईमानदार और सच्चे अभिनेता हैं। सोनम बाजवा बेहतरीन निर्माता और एक्ट्रेस भी हैं। मैं इस फिल्म के लिए आभार व्यक्त करता हूं।"फिल्म 2 अक्टूबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Harshvardhan Rane , Sonam Bajwa , Ek Deewane Ki Deewaniat

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD