Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

'हेरा फेरी 3' विवाद और परेश रावल पर अक्षय कुमार ने कही ऐसी बात

Akshay Kumar, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Hera Pheri 3, Paresh Rawal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 15:53 IST

अभिनेता अक्षय कुमार मंगलवार को मुंबई में आयोजित अपकमिंग फिल्म 'हाउसफुल 5' के ट्रेलर लॉन्च में शामिल हुए, जहां उन्होंने कॉमेडी फिल्म 'हेरा फेरी 3' और परेश रावल से जुड़े विवाद पर भी बात की। जानकारी के अनुसार, अक्षय ने परेश रावल पर 25 करोड़ रुपए का मुकदमा किया है, क्योंकि परेश रावल ने फिल्म से बाहर होने की घोषणा की थी। 

उन्होंने कहा था कि इस किरदार में वह प्रेरणा नहीं देख पा रहे हैं और 'हेरा फेरी' फ्रेंचाइजी के मुख्य किरदार बाबू भैया में नयापन नहीं था। जब मीडिया ने अक्षय से इस मामले पर टिप्पणी करने के लिए कहा, तो उन्होंने सवाल पूछने वाले द्वारा 'मूर्ख' शब्द के इस्तेमाल पर आपत्ति जताई।

उन्होंने मीडिया से कहा, "सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि अपने सह-कलाकार के लिए 'मूर्ख' जैसे शब्द का इस्तेमाल करना मुझे पसंद नहीं है। यह गलत बात है। मैंने उनके साथ 32 साल काम किया है। हम बहुत अच्छे दोस्त हैं और वह एक बेहतरीन अभिनेता हैं। 

मैं उनकी बहुत प्रशंसा करता हूं।" सुपरस्टार ने यह भी कहा कि वह फिल्म और परेश के बाहर निकलने पर ज्यादा कुछ नहीं कहेंगे क्योंकि मामला अब अदालत में विचाराधीन है। "मुझे नहीं लगता कि इस बारे में बात करने के लिए यह सही जगह है। 

जो कुछ भी हुआ है वह एक गंभीर मामला है और इसे अदालत संभालेगी। इसलिए मैं इस बारे में बोलूंगा।" यह विवाद तब शुरू हुआ जब एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि परेश रावल ने 'हेरा फेरी 3' से किनारा कर लिया है, जिससे फ्रैंचाइजी के प्रशंसकों को मायूस होना पड़ा। 

इसके बाद अक्षय कुमार ने वरिष्ठ अभिनेता के खिलाफ मुकदमा दायर किया, क्योंकि सुपरस्टार न केवल फिल्म में तीन मुख्य भूमिकाओं में से एक की भूमिका में रहे हैं, बल्कि फिरोज नाडियाडवाला से फिल्म के अधिकार प्राप्त करने के बाद निर्माता के रूप में भी रहे हैं।

वहीं, परेश रावल ने एक्स हैंडल पर पोस्ट शेयर कर स्पष्ट किया था कि उन्होंने अपने लंबे समय के सहयोगी प्रियदर्शन के साथ रचनात्मक मतभेदों के कारण फिल्म नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि उनके दिल में फिल्म निर्माता के लिए बहुत सम्मान है। उन्होंने यह भी साझा किया कि उन्होंने जोश में निर्णय नहीं लिया, बल्कि अच्छी तरह से सोच-समझकर फैसला लिया था।

 

Tags: Akshay Kumar , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Hera Pheri 3 , Paresh Rawal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD