Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

रक्षा मंत्री ने फाइटर जेट एमका कार्यक्रम के निष्पादन मॉडल को दी मंजूरी

Military, Advanced Medium Combat Aircraft, Aero India in Bengaluru, Karnataka, DRDO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 27 May 2025

Last updated on: May 28, 2025, 11:16 IST

भारत की स्वदेशी रक्षा क्षमताओं को सुदृढ़ करने और घरेलू एयरोस्पेस उद्योग को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। इसके तहत रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका) कार्यक्रम के निष्पादन मॉडल को मंजूरी दे दी है। यह कार्यक्रम अब एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) द्वारा औद्योगिक साझेदारी के माध्यम से क्रियान्वित किया जाएगा।  

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, इस निर्णय का उद्देश्य भारत की स्वदेशी विशेषज्ञता, क्षमता और संसाधनों का उपयोग करते हुए पांचवीं पीढ़ी के फाइटर जेट एमका के प्रोटोटाइप का विकास करना है, जो देश की आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। एमका एक पांचवीं पीढ़ी का अत्याधुनिक लड़ाकू विमान होगा, जिसमें स्टील्थ तकनीक, सुपीरियर एवियोनिक्स, और अत्याधुनिक हथियार प्रणाली शामिल होंगी।

यह परियोजना भारत को रक्षा उत्पादन के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाएगी। एडीए और उद्योग जगत के बीच यह सहयोग मॉडल रक्षा उत्पादन में निजी क्षेत्र की भागीदारी को बढ़ावा देगा। इससे नई तकनीकों का विकास, रोजगार के अवसर और अनुसंधान एवं विकास को बल मिलेगा। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, एमका परियोजना न केवल भारतीय वायुसेना की शक्ति को बढ़ाएगी, बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी मजबूत आधार प्रदान करेगी।

यह निर्णय भारत के एयरोस्पेस क्षेत्र में दीर्घकालिक रणनीतिक स्वावलंबन की दिशा में एक निर्णायक कदम माना जा रहा है। विदेशी व आधुनिकतम लड़ाकू विमानों के बीच भारत की स्वदेशी लड़ाकू विमान परियोजना, एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका) सुर्खियां बटोर रही है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहले ही कह चुके हैं कि भारत, एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट को लेकर प्रण कर चुका है कि इसे बनाकर तैयार करना है।

वहीं डीआरडीओ का कहना है कि ‘एमका’ विमान तैयार होने पर यह अपनी श्रेणी के अन्य आधुनिक और घातक फाइटर जेट में से एक होगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी एआई की पावर से युक्त इलेक्ट्रॉनिक पायलट, नेटसेंट्रिक वारफेयर सिस्टम, इंटीग्रेटेड व्हीकल हेल्थ मैनेजमेंट और इंटरनल-बे के साथ यह दुश्मन के लिए बेहद घातक साबित होगा।

एडवांस मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (एमका) परियोजना के निदेशक कृष्ण राजेंद्र नीलि के मुताबिक, एमका भारत की सबसे महत्वाकांक्षी फाइटर जेट परियोजना है। यह 5वीं पीढ़ी का फाइटर जेट होगा, जिसे एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (रक्षा मंत्रालय) द्वारा बनाया जा रहा है। इस फाइटर जेट के आने वाले वर्षों में भारतीय वायु सेना में शामिल होने की उम्मीद है।

गौरतलब है कि भारत द्वारा तेजस एक हल्का लड़ाकू विमान भी बनाया गया है, लेकिन ‘एमका’ बेहद एडवांस्ड व 5वीं पीढ़ी का डबल इंजन लड़ाकू विमान होगा। इसमें एआई-पावर इलेक्ट्रॉनिक मल्टी सेंसर डाटा फ्यूजन है ताकि आसपास की स्थिति पर पूरी तरह नजर रखी जा सके। इसकी मदद से विमान में मौजूद पायलट तुरंत कार्रवाई भी कर सकेगा। साथ ही, सटीक टारगेट लगाने में भी यह मददगार होगा। 

इसकी एक खासियत यह भी होगी कि यह बेहद कम विजिबिलिटी में ऑपरेशन को अंजाम दे सकेगा। एयरो-इंडिया 2025 प्रदर्शनी में इसके फुल-स्केल मॉडल को प्रदर्शित किया गया था। इसी मॉडल को ही असली ‘एमका’ में परिवर्तित किया जा रहा है। एमका का डिजाइन तैयार करने वाली एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी (एडीए) का कहना है कि अगले एक दशक यानी 2035-36 तक यह स्वदेशी फिफ्थ जेनरेशन फाइटर जेट बनकर तैयार हो जाएगा।

 

Tags: Military , Advanced Medium Combat Aircraft , Aero India in Bengaluru , Karnataka , DRDO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD