Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू

 

नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन स्कीम में स्टाइपेंड 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया : केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी

Jayant Chaudhary, Ministry of Skill Development and Entrepreneurship, MSDE, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 13:57 IST

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सोमवार को कहा कि नेशनल अप्रेंटिस प्रमोशन (नैप्स) स्कीम में लाभार्थियों के लिए स्टाइपेंड बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि डीबीटी के माध्यम से सीधे लाभार्थियों के अकाउंट में ट्रांसफर होने वाले स्टाइपेंड को 30 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया गया है।  केंद्रीय अप्रेंटिसशिप परिषद की 38वीं बैठक के साइडलाइन में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने समाचार एजेंसी आईएएनएस से कहा, "नैप्स और नैट्स दोनों ही स्कीम में स्टाइपेंड को बढ़ाने का फैसला लिया गया है। इसका सीधा लाभ लाभार्थी युवाओं को मिलेगा।" उन्होंने आगे कहा कि यह उद्योगों की भी मांग थी।

केंद्रीय मंत्री चौधरी ने जानकारी देते हुए कहा, "इंडस्ट्री के पे-स्केल समय-समय पर बदलते रहते हैं। आज की बैठक में एक समिति के गठन को हरी झंडी दिखाई गई है। हर दो साल में महंगाई की दर को देखते हुए यह समिति तय करेगी कि स्टाइपेंड निरंतर बढ़ाया जाएगा, जिससे मार्केट और इंडस्ट्री स्टैंडर्ड के हिसाब से स्टाइपेंड के माध्यम से लाभार्थियों को सपोर्ट किया जा सके।"

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "यह 2021 के बाद बुलाई गई एक बड़ी बैठक थी। अप्रेंटिस कानून के लिए केंद्रीय समिति की इस बैठक में सरकार के विभिन्न मंत्रालयों के विभागों के प्रतिनिधि, राज्य सरकारों के प्रतिनिधि, इंडस्ट्रियलिस्ट, इकोनॉमिस्ट और कई स्टेकहोल्डर्स की भागीदारी रही। यह बैठक कई घंटों तक चली और कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।"

उन्होंने बताया कि इस नई बैठक में पूर्व में पारित होने वाले एजेंडों, दिशा-निर्देशों को लेकर मंत्रालय ने क्या काम किया, क्या बदलाव और सुधार किए गए, इसकी समीक्षा की गई। इसके अलावा, आगे के लिए प्रस्तावित सुधारों का अनुमोदन किया गया।केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि नए क्षेत्रों जैसे एआई, रोबोटिक्स और ग्रीन टेक्नोलॉजी में अगर कोई छात्र अप्रेंटिस बनना चाहता है तो वह अवसर उन्हें दिया जाना चाहिए। 

उन्होंने कहा, "कॉलेज और यूनिवर्सिटी में पढ़ाई करते हुए, डिग्री हासिल कर रहे हैं तो आप किस प्रकार अप्रेंटिस बन सकते हैं और उसका क्रेडिट आपको कैसे मिल सकता है, इसके लिए भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। एंबेडेड अप्रेंटिसशिप डिग्री प्रोग्राम की गाइडलाइंस और रूपरेखा यूजीसी ने तय की और विभिन्न विश्वविद्यालयों के साथ इसे एक सार्थक रूप दिया जा रहा है।"

 

Tags: Jayant Chaudhary , Ministry of Skill Development and Entrepreneurship , MSDE , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD