Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह विकसित भारत 2047 के लिए शिक्षा प्रणाली के निर्माण में केंद्र और राज्य समान भागीदार हैं: धर्मेंद्र प्रधान स्कूल छोड़ने वाले 80 हजार बच्चों की वापसी, गुजरात सरकार ने शुरू किया बड़ा अभियान

 

मान सरकार का राजपुरा निवासियों को स्वच्छ पेयजल का बड़ा तोहफा

मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने विधायक नीना मित्तल की मौजूदगी में 33.66 करोड़ रुपये के पाइपलाइन जल आपूर्ति परियोजना का शिलान्यास किया

Dr Ravjot Singh, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Dr Sunny Singh Ahluwalia, Sunny Singh Ahluwalia, Neena Mittal, Rajpura
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

राजपुरा , 26 May 2025

Last updated on: May 27, 2025, 11:26 IST

पंजाब के स्थानीय निकाय और संसदीय मामलों के मंत्री डॉ. रवजोत सिंह ने आज हलका राजपुरा के विधायक नीना मित्तल के प्रयासों से लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पुराना राजपुरा में अमरुत-2 के तहत 33.66 करोड़ रुपये की पाइपलाइन जल आपूर्ति परियोजना का शिलान्यास किया। इस अवसर पर डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार राज्य के लोगों की उम्मीदों पर खरी उतरते हुए उन्हें रोशन और स्वच्छ पंजाब देने के लिए आगे बढ़ रही है। 

पेयजल पाइपलाइन परियोजना की शुरुआत के लिए राजपुरा निवासियों को बधाई देते हुए और विधायक नीना मित्तल का धन्यवाद करते हुए डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि यदि हम अब भी लोगों को स्वच्छ पेयजल नहीं दे सके तो हम खुद को माफ नहीं कर पाएंगे, क्योंकि पिछली सरकारों ने इस ओर कभी ध्यान ही नहीं दिया। डॉ. रवजोत सिंह ने बताया कि नीना मित्तल द्वारा उठाए गए मुद्दे के मद्देनजर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने इस मांग को तुरंत मंजूर करते हुए 33.66 करोड़ रुपये की पाइपलाइन जल आपूर्ति परियोजना अमरुत-2 के तहत पास की। 

स्थानीय निकाय विभाग के मंत्री ने कहा कि आम आदमी पार्टी के नेतृत्व वाली मौजूदा सरकार राज्य की ऐसी पहली सरकार है जिसने कभी नहीं कहा कि हमारा खजाना खाली है। उन्होंने बताया कि पूरे पंजाब में लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए काम किया जा रहा है।इस अवसर पर हलका विधायक नीना मित्तल ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और कैबिनेट मंत्री डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि पिछले पचास सालों से साफ पानी देने के लिए पिछली सरकारों ने अपनी कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई, परंतु मौजूदा सरकार ने राजपुरा निवासियों को यह अहम तोहफा दिया है। 

उन्होंने बताया कि इस परियोजना के तहत डिस्ट्रीब्यूशन पाइप नेटवर्क को मजबूत करके इस परियोजना के अधीन पुराना राजपुरा और राजपुरा टाउन में 57.30 किलोमीटर नई पाइपलाइन बिछाई जानी है, इससे करीब 10 हज़ार घरों की 50 हज़ार की आबादी को स्वच्छ पानी का लाभ मिलेगा।नीना मित्तल ने बताया कि पिछली सरकारों की खराब नीतियों के कारण 'गेटवे ऑफ पंजाब' राजपुरा को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन अब 'रंगला पंजाब' बनाने के लिए तत्पर मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा लोगों की मूलभूत समस्याओं का निपटारा किया जा रहा है। 

उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और डॉ. रवजोत सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि लोगों को अब पानी की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।नीना मित्तल ने बताया कि राजपुरा शहर में पीने वाले पानी में मिलावट की एक गंभीर समस्या है जिसके कारण पुराना राजपुरा के मोहल्ले, भारत कॉलोनी, धर्मपुरा कॉलोनी, छज्जूमाजरी, गर्ग कॉलोनी, नवयुग कॉलोनी, रोशन कॉलोनी, अमर चंद कॉलोनी, ठाकुरपुरी, जट्टा वाला मोहल्ला, गुज्जरा वाला मोहल्ला आदि और राजपुरा टाउन में डालिमा विहार, कनिका गार्डन, शाम नगर, महेंद्रगंज, मिर्च मंडी, गुरु नानक कॉलोनी और अन्य आस-पास के इलाकों के लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। 

उन्होंने कहा कि इन इलाकों में वाटर सप्लाई लाइनों सहित घरेलू कनेक्शनों को बदलने का प्रस्ताव इसमें शामिल किया गया है।विधायक ने बताया कि अमरुत परियोजना के दायरे के पहले हिस्से में राजपुरा शहर निवासियों के लिए मुख्य राइजिंग मेन लाइनें, डिस्ट्रीब्यूशन लाइनें और स्थानीय निवासियों के लिए घरेलू कनेक्शन शामिल किए गए ताकि लगातार हो रही पीने वाले पानी में पुरानी पाइपलाइनों सहित घरेलू कनेक्शन बदलते हुए इलाका निवासियों को स्वच्छ पानी मिल सके। 

पुराना राजपुरा के लिए वाटर वर्क्स से सीधी राइजिंग मेन (हॉटलाइन) बिछाई जाएगी।इस अवसर पर पंजाब राज्य जल आपूर्ति और सीवरेज बोर्ड के चेयरमैन डॉ. सनी सिंह आहलूवालिया सहित ए.डी.सी. शहरी विकास नवरीत कौर सेखों, एस.डी.एम. अविकेश गुप्ता, ई.ओ. अवतार चंद, एम.एल.ए. कोऑर्डिनेटर रितेश बंसल और स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

 

Tags: Dr Ravjot Singh , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Dr Sunny Singh Ahluwalia , Sunny Singh Ahluwalia , Neena Mittal , Rajpura

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD