Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

कांगड़ा जिला में खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी उपलब्ध: हेमराज बैरवा

धर्मशाला में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल टूर्नामेंट का किया शुभारंभ

Hemraj Bairwa, Himachal Admin, Deputy Commissioner Kangra, Himachal Pradesh, DC Kangra
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

धर्मशाला , 26 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 19:09 IST

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि कांगड़ा जिला में खेल मैदान निर्मित करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके साथ ही खेलों के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर विशेष प्राथमिकता दी जाएगी ताकि बच्चों को खेलकूद के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकें। यह उद्गार सोमवार को उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने सुभाष चंद्र बोस पुलिस ग्राउंड में तीन दिवसीय अंडर-15 फुटबॉल खेलकूद प्रतियोगिता का विधिवत शुभारंभ करने के उपरांत व्यक्त किए। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी ज्योति भी विशेष रूप से उनके साथ उपस्थित रहीं।

प्रतियोगिता में जिले भर के 16 स्कूलों की टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें 16  छात्र तथा 8  छात्राओं टीमें भाग ले रही है। उपायुक्त ने कहा कि स्कूल स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिताओं की कमी को महसूस किया जा रहा था, जिसे फुटबॉल एसोसिएशन ने बखूबी पहचाना और लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आउटडोर खेलों के आयोजन से बच्चे मोबाइल और अन्य इनडोर उपकरणों की लत से दूर रहकर स्वस्थ जीवन शैली की ओर अग्रसर होते हैं। साथ ही उन्होंने फुटबॉल एसोसिएशन को बधाई दी कि उसने लगातार दूसरे वर्ष इस प्रतियोगिता का सफल आयोजन कर खेल संस्कृति को बढ़ावा दिया।

उपायुक्त ने कहा कि कांगड़ा और धर्मशाला एक समय पर फुटबॉल के प्रमुख केंद्र रहे हैं। उन्होंने कहा कि  प्रशासन की ओर से किसी प्रकार के सहयोग की आवश्यकता होगी । तो उस कमी को हम पूरा करेंगे। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना से प्रदर्शन करने का आह्वान करते हुए कहा कि खेल युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रखने में मददगार हैं। 

उपायुक्त बैरवा ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि ये जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना को भी प्रोत्साहित करते हैं। कार्यक्रम के दौरान फुटबॉल एसोसिएशन के प्रधान बरुण गुप्ता ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

पहले दिन ब्वायज तथा गल्र्स में घरोह स्कूल का रहा दबदबा    

फुटबाल एसोसिएशन के अध्यक्ष वरूण गुप्ता ने बताया कि प्रतियोगिता के पहले दिन लड़कियों के वर्ग में डीपीएस कांगड़ा ने धौलाधार सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हराया जबकि जीएसएस घरोह ने सहज इंटरनेशनल स्कूल तथा स्टैंडर्सफोर्ड ने डीवाई पाटिल, सेके्रड हाॅर्ट ने अचीवर हब, घरोह सीनियर सेकेंडरी स्कूल ने अचीवर हब को हराया इसी तरह से ब्वायज वर्ग में खनियारा ने डीपीएस कांगड़ा, अचीवर हब ने डीवाई पाटिल, जीएसएस घरोह ने धौलाधार सीनियर सेंकेडरी स्कूल, सेके्रेड हाॅर्ट ने स्टैंडर्सफोर्ड, हाई लैंड को सेंट मेरी स्कूल , एमटीपी स्कूल ने गुरूकुल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल ने सहज इंटरनेशनल स्कूल, रोज पब्लिक स्कूल ने धौलाधर पब्लिक स्कूल, एमटीपी ने अचीवर हब स्कूल को तथा रोज पब्लिक स्कूल ने धौलाधार सीनियर सेंकेडरी स्कूल को हराया जबकि कांगड़ा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल तथा आधुनिक पब्लिक स्कूल, सेके्रट हाटॅ पब्लिक स्कूल तथा आधुनिक पब्लिक स्कूल के बीच मैच बराबरी पर छूटा।  

इस अवसर पर एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी, अभिभावकगण व गणमान्य अतिथिगण भी उपस्थित रहे।

 

Tags: Hemraj Bairwa , Himachal Admin , Deputy Commissioner Kangra , Himachal Pradesh , DC Kangra

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD