Friday, 24 July 2026

 

 

खास खबरें अब उत्तराखंड में पेपर लीक हो गए, प्रधानमंत्री जी ये कब रुकेंगे?- केजरीवाल बच्चों ने फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा है अपनों का दर्द बांटने आठ किलोमीटर पैदल चलकर ग्रांउंड जीरो पहुंचे केवल सिंह पठानिया सीमा पार से चल रहे तस्करी मॉड्यूल से जुड़े दो व्यक्ति 6 आधुनिक पिस्तौल, 1 किलो हेरोइन, 10 हजार रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार सरकार छात्रों की भावनाओं से भली-भांति परिचित है, छात्र अपने आंदोलन के राजनीतिक अपहरण से सावधान रहें : सुनील जाखड़ वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा द्वारा सामाजिक सुरक्षा विभाग को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए न्यूनतम 60 लाख रुपये का जीवन बीमा सुनिश्चित करने के निर्देश पंजाब सरकार का हर खेत तक नहरी पानी पहुंचाने का अभियान युद्धस्तर पर जारी खाद्य सुरक्षा से पोषण सुरक्षा की ओर बढ़ रहा पंजाब 'युद्ध नशे के विरुद्ध' अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर ट्राइडेंट लिमिटेड का वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में मजबूत प्रदर्शन शामचुरासी हलके के हर जरूरतमंद तक सुविधाएं पहुंचाना हमारी प्राथमिकता : डॉ. रवजोत सिंह विद्यार्थियों के खिलाफ एनएसए लगाना निंदनीय : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेले में एंटी चिट्टा अभियान के तहत प्रस्तुत होंगे नुक्कड़ नाटक: मुकेश रेपस्वाल श्री मणिमहेश यात्रा के दौरान यात्रियों का पंजीकरण रहेगा अपरिहार्य : मुकेश रेपस्वाल मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत कुलजीत सिंह रंधावा ने रवाना की 88वीं, 89वीं और 90वीं बस मोहिंदर भगत ने लुधियाना में बागवानी विकास केंद्र के निर्माण कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना : कुलवंत सिंह की देखरेख में मोहाली विधानसभा क्षेत्र से 86वीं, 87वीं और 88वीं बस रवाना शिक्षा क्रांति अभियान के तहत सरकारी स्कूलों की बदली तस्वीरः ब्रम शंकर जिंपा नीट पेपर लीक: विद्यार्थियों के आंदोलन से घबराई कांग्रेस-भाजपा, ‘आप’ पर लगा रही है बेबुनियाद आरोप: बलतेज पन्नू मान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत ₹2,150.73 करोड़ जारी किए मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना के तहत 50.3 लाख से अधिक ई-स्वास्थ्य कार्ड जारी - डॉ. बलबीर सिंह

 

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने बड़े ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ किया: दो आरोपी गिरफ्तार

13 किलो हेरोइन, अवैध हथियार, लग्जरी वाहन जब्त

Anti Drug Mission, Drive Against Drugs, Comprehensive Action against Drug Abuse, CADA, Nasha Mukt Bharat Abhiyan, War Against Drugs, Yudh Nashian Virudh, Arpit Shukla, Gaurav Yadav, Police, Punjab Police, Cordon and Search Operation, CASO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 25 May 2025

Last updated on: May 26, 2025, 16:27 IST

पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान ' युद्ध नशे के विरुद्ध' के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए, पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 13 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर हथियार, 6 जिंदा कारतूस, 3 मैगजीन, 3 लग्जरी कारें और 22,000 रुपये ड्रग मनी बरामद की गई है।

कार्रवाई की जानकारी देते हुए जालंधर पुलिस कमिश्नर ने 21.05.2025 को प्रेस वार्ता के दौरान बताया था कि सी.आई.ए. क्राइम ब्रांच की एक टीम ने 20 मई 2025 को जालंधर के पुल फोकल प्वाइंट के पास एक आरोपी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान शिवम सोढ़ी उर्फ शिवा, पुत्र वरिंदर सोढ़ी, निवासी लम्मा पिंड चौक सिमरन एन्क्लेव के रूप में हुई। आरोपी से 5 किलो हेरोइन और 22,000 रुपये नकद बरामद की गई। 

इस पर कार्रवाई करते हुए थाना डिवीजन नंबर 8, जालंधर में धारा 21सी, 27ए और 61-85 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा नंबर 122 दिनांक 20.05.2025 दर्ज किया गया। पुलिस रिमांड के दौरान लगातार पूछताछ के बाद शिवम से 7 किलो हेरोइन और दो गाड़ियां बरामद की गईं। उन्होंने एक साथी की संलिप्तता का भी खुलासा किया, जिसके माध्यम से बरिंदर सिंह उर्फ बब्बू, पुत्र दविंदर सिंह, निवासी अमर नगर, जालंधर को गिरफ्तार किया गया। 

22 मई 2025 को बरिंदर को गिरफ्तार कर लिया गया और पुलिस ने उसके कब्जे से 1 किलो हेरोइन, 2 अवैध .32 बोर हथियार, 6 जिंदा कारतूस और 3 मैगजीन बरामद की । पुलिस ने पुष्टि की कि शिवम सोढ़ी के खिलाफ पहले भी तीन मामले दर्ज हैं, जबकि बरिंदर सिंह के खिलाफ चार मामले दर्ज हैं।

पुलिस कमिश्नर ने नशीले पदार्थों की तस्करी और आपराधिक गतिविधियों के प्रति जालंधर पुलिस के ज़ीरो टॉलरेंस पर जोर देते हुए कहा कि जालंधर में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि में शामिल किसी भी व्यक्ति को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। 

अभियुक्त की पृष्ठभूमि और अन्य संबंधों की जांच जारी है; इनसे जुड़े लोगों को बख्शा नहीं जाएगा। यह ऑपरेशन क्षेत्र में नशीले पदार्थों की तस्करी और संगठित अपराध के खिलाफ चल रही लड़ाई में एक और मील का पत्थर है।

 

Tags: Anti Drug Mission , Drive Against Drugs , Comprehensive Action against Drug Abuse , CADA , Nasha Mukt Bharat Abhiyan , War Against Drugs , Yudh Nashian Virudh , Arpit Shukla , Gaurav Yadav , Police , Punjab Police , Cordon and Search Operation , CASO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD