Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

'मैं अंधेरे से डरती नहीं', काले रंग को अपना कवच मानती हैं सुष्मिता सेन

Sushmita Sen, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:35 IST

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों में वह काले रंग की साड़ी में नजर आ रही हैं। इस साड़ी में वह काफी सुंदर और आकर्षक लग रही हैं।  सुष्मिता सेन ने अपने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने स्टाइलिश काले रंग की साड़ी पहनी हुई है। यह साड़ी हल्की और फ्लोई फ़ैब्रिक से बनी हुई है। इसके बॉर्डर पर रफल डिजाइन है, जो लुक को स्टाइलिश और सुंदर बना रहा है। सुष्मिता हमेशा की तरह आत्मविश्वास से लबरेज नजर आ रही हैं।

अपनी इन तस्वीरों को शेयर करते हुए सुष्मिता ने कैप्शन में लिखा, "मैं अंधेरे से डरती नहीं, मुझे हमेशा से ब्लैक कलर पसंद है। मैं इस कलर को एक कवच की तरह मानती हूं। मैं आप सबको बहुत प्यार करती हूं! मेरी प्यारी टीम को भी धन्यवाद!"21 मई को सुष्मिता सेन ने अपनी मिस यूनिवर्स जीत को 31 साल पूरे होने का जश्न मनाया था। 

इस मौके पर उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ पुरानी तस्वीरें शेयर की हैं। ये तस्वीरें उस समय की हैं, जब उन्होंने 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज पहना था। उस समय एक्ट्रेस सिर्फ 18 साल की थीं, लेकिन उन्होंने अपने आत्मविश्वास और खूबसूरती से पूरी दुनिया को प्रभावित किया था।इंस्टाग्राम पर सुष्मिता सेन ने लिखा- "31 साल पहले, जब मैं 18 साल की थी, मैंने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता था। 

यह भारत की पहली जीत थी। इस जीत ने मेरी जिंदगी बदल दी। इससे मेरे लिए दुनिया के दरवाजे खुल गए और मुझे बहुत कुछ सीखने, देखने और समझने को मिला। इस जीत ने मुझे यह सिखाया कि आशा में ताकत होती है, सबको साथ लेकर चलने से चमत्कार होते हैं, और प्यार सबसे बड़ी चीज़ है। मुझे दुनिया घूमने और बहुत ही प्रेरणादायक लोगों से मिलने का मौका मिला। 

यह मेरे जीवन का सबसे अहम मोड़ था। मैं भगवान, अपनी मां और बाबा का दिल से धन्यवाद करती हूं। मैं इस बात को हमेशा गर्व से याद रखूंगी कि मुझे अपने देश भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिला।" बता दें कि 21 मई 1994 को, सुष्मिता सेन ने फिलीपींस में आयोजित 42वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। खास बात यह है कि इसमें 77 देशों से सुंदरियां शामिल हुई थीं। यह खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गईं।

 

Tags: Sushmita Sen , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD