Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

गढ़चिरौली में पहला इन्फ्लेटेबल सिनेमा हॉल, विक्की-रश्मिका की 'छावा' से हुआ आगाज

Vicky Kaushal, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Chhava, Rashmika Mandanna
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:32 IST

महाराष्ट्र के दूरदराज आदिवासी जिले गढ़चिरौली में फिल्म 'छावा' से इन्फ्लेटेबल सिनेमा हॉल का आगाज किया गया। फिल्म छत्रपति संभाजी महाराज के जीवन पर आधारित है। फिल्म को दिखाने की पहल मोबाइल थिएटर कंपनी 'पिक्चरटाइम' ने शुरू की। इनका उद्देश्य दूरदराज के क्षेत्रों में सिनेमा को पहुंचाना है। इस फिल्म में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना अहम किरदार में हैं।

फिल्म का निर्देशन लक्ष्मण उतेकर ने किया, जबकि निर्माण दिनेश विजान ने किया। फिल्म ने लोगों को सिनेमा की तरफ आकर्षित किया और उन्हें थिएटर जैसा फिल्म देखने का अनुभव दिया।गढ़चिरौली महाराष्ट्र का दूर-दराज और पिछड़ा जिला है। नक्सल प्रभावित इलाके में करीब 10 लाख लोग रहते हैं। यहां अब लोगों को सिनेमा देखने का नया और शानदार अनुभव मिलने वाला है। 

पिक्चरटाइम कंपनी ने यहां एक आधुनिक थिएटर शुरू किया है, जिसमें एसी स्क्रीनिंग रूम, 5.1 डॉल्बी साउंड, 120 पुश-बैक कुर्सियां और डिजिटल प्रोजेक्शन है। चूंकि यहां 90 प्रतिशत हिस्सा गांवों का है, इसलिए टिकट की कीमत सिर्फ 150 रुपए रखी गई है, ताकि गांव के लोग भी आसानी से फिल्में देख सकें। 22 मई की शाम को गढ़चिरौली में इस नए मोबाइल सिनेमा हॉल का शानदार उद्घाटन हुआ। 

इस खास मौके पर गढ़चिरौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक मिलिंदजी नरोटे, गढ़चिरौली जिले के कलेक्टर, आईएएस अविश्यंत पांडा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांतजी वाघारे, सीओओ और पिक्चरटाइम के अध्यक्ष सुरजीत रॉय सहित कई सम्मानित लोग कार्यक्रम में मौजूद रहे।सिनेमा हॉल इस शुक्रवार से सामान्य फिल्में दिखाना शुरू करेगा। 

इसमें दो फिल्में दिखाई जाएंगी, जिनमें एक मराठी फिल्म 'अता थांबायचा नाय' और दूसरी हिंदी फिल्म 'केसरी वीर' शामिल हैं।पिक्चरटाइम के संस्थापक और सीईओ सुशील चौधरी ने कहा, "हमारी कंपनी का मकसद हमेशा से यही रहा है कि सिनेमा हर इंसान तक पहुंचे, चाहे वह भारत के कितने ही दूर-दराज इलाकों में क्यों न रहता हो। 

हमने महाराष्ट्र के गढ़चिरोली में 'छावा' फिल्म के साथ अपने इन्फ्लेटेबल थिएटर शुरू किया है, और हाल ही में तमिलनाडु के बोम्मिडी इलाके में भी अपनी इसी सेवा को शुरू किया। ये हमारी यात्रा के अहम पड़ाव हैं। हमारा मानना है कि सिनेमा तक पहुंच केवल मनोरंजन नहीं है, यह लोगों को जोड़ने, प्रेरित करने और एक जैसा सांस्कृतिक अनुभव देने का जरिया है।"पिक्चरटाइम ने इससे पहले लद्दाख, किश्तवाड़, आसिफाबाद, बापटला, नागौर और खटीमा जैसे इलाकों में भी अपने सिनेमा थिएटर शुरू किए हैं।

 

Tags: Vicky Kaushal , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Chhava , Rashmika Mandanna

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD