Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

निशिकांत दुबे की पोस्ट को सुप्रिया श्रीनेत ने बताया 'फर्रे', बोलीं- इससे जनता को बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता

Supriya Shrinate, Indian National Congress, Congress, All India Congress Committee
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 23 May 2025

Last updated on: May 24, 2025, 18:25 IST

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को नसीहत देने के उद्देश्य से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की ओर सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट पर कांग्रेस हमलावर हो गई है। कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि भाजपा सांसद इस पोस्ट से अपनी अज्ञानता का प्रदर्शन कर रहे हैं।  समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान कांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, "मैं भाजपा सांसद के ज्ञान को लेकर स्पष्ट कर दूं कि राजीव गांधी ने 6 मार्च 1991 को चंद्रशेखर सरकार से समर्थन वापस ले लिया था। 

जिस समझौते का वे जिक्र कर रहे हैं, वह संभवतः अप्रैल के आसपास हुआ था, लेकिन यह शांति काल के लिए था। इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच हमारी सेना, नौसेना और वायु सेना की गतिविधियों के बारे में किसी भी गलतफहमी से बचना था। भाजपा यह मान रही है कि जयशंकर ने भारत-पाक तनाव के बीच पाकिस्तान को जानकारी दी और जो बात राहुल गांधी कह रहे हैं, वह सच है।"

कांग्रेस नेता ने कहा कि जब पहलगाम में हमारे ऊपर आतंकी हमला हुआ और युद्ध की स्थिति में हमने जवाबी कार्रवाई की, तो विदेश मंत्री एस जयशंकर ने पाकिस्तान को जानकारी दी। भाजपा मनगढ़ंत, मनोहर कहानी रचना बंद करे तो देश की सुरक्षा बेहतर कर सकती है। भाजपा के सांसद रोज नए-नए फर्रे लाकर अपनी बेवकूफी का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन वे देश की जनता को बेवकूफ नहीं बना सकते हैं।

कांग्रेस नेता अभय दुबे ने कहा कि कोई भी तर्क आपके पाप पर पर्दा नहीं डाल सकता है। ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी पाकिस्तान को क्यों दी? सरकार ने सिर्फ देश के साथ नहीं बल्कि सेना के साथ भी पाप किया है।बता दें कि भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में उन्होंने लिखा, “राहुल गांधी, यह आपकी बनाई हुई सरकार के समय का समझौता है। 

1991 में आपकी पार्टी समर्थित सरकार ने यह समझौता किया कि किसी भी आक्रमण या सेना के मूवमेंट की जानकारी का आदान-प्रदान भारत और पाकिस्तान एक-दूसरे से करेगा। क्या यह समझौता देशद्रोह है? कांग्रेस का हाथ पाकिस्तानी वोट बैंक के साथ, विदेश मंत्री एस जयशंकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी आपको शोभा देती है।“

 

Tags: Supriya Shrinate , Indian National Congress , Congress , All India Congress Committee

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD