Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

अमृत भारत स्टेशन योजना : प्रयागराज के करछना रेलवे स्टेशन का बदला लुक

Anupriya Patel, BJP, Bharatiya Janata Party
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

प्रयागराज , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 16:06 IST

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करछना रेलवे स्टेशन का भी उद्घाटन किया। इस दौरान देशभर में 103 रेलवे स्टेशनों का उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए किया गया। करछना रेलवे स्टेशन को 9.8 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है। 

केंद्रीय राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत सरकार के रेल मंत्रालय की महत्‍वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 1,300 स्‍टेशनों को विश्‍वस्‍तरीय सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। इसमें से 103 बनकर तैयार हैं। 

जिन्हें पीएम मोदी ने देश की जनता को समर्पित किया है। 103 में से 19 स्‍टेशन उत्तर प्रदेश के हैं। इसमें से एक स्‍टेशन करछना है, जिसे करीब 9 करोड़ रुपए की लागत से विकसित किया गया है। अब यात्रियों को और भी बेहतर स‍ुविधाएं दी जाएंगी। 

रेलवे की आज एक विकसित और बदली हुई तस्‍वीर जनता के सामने आई है।प्रयागराज के स्‍थानीय निवासी विशाल ने कहा कि पहले लोगों को प्लेटफॉर्म पर आने-जाने में परेशानी होती थी। अब सब सुविधाओं से लोगों में उत्‍साह है। नए विकस‍ित करछना स्‍टेशन को देखकर मन खुश हो गया है। 

प्रधानमंत्री की सारी योजनाएं लोगों के हित में हैं।स्‍थानीय महिला प्रियंका सिंह ने कहा कि हमारा देश हर दिन तरक्‍की के रास्‍ते पर बढ़ रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत करछना रेलवे स्टेशन के कायाकल्‍प के लिए हम सब सरकार का बहुत आभार व्‍यक्‍त करते हैं। 

करछना अब पहले से अच्‍छा स्‍टेशन बन गया है। बैठने की अच्‍छी व्‍यवस्‍था और स्‍वच्‍छ पानी भी स्‍टेशन पर मिलने लगा है, शौचालय की व्‍यवस्‍था हो गई है। यह सब पहले नहीं था। सबसे बड़ी बात यह है कि भारत हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।एक अन्य महिला ने बताया कि इस योजना के तहत करछना स्‍टेशन का कायाकल्‍प किया गया है। 

स्‍टेशन अब साफ और स्‍वच्‍छ हो गया है। कई अन्‍य सुविधाएं दी जा रही हैं। सामान्‍य हॉल के साथ ही एसी वेटिंग हॉल की भी सुविधा दी गई है।मोहम्‍मद कैफीन ने कहा कि हम सब बचपन से ही इस स्‍टेशन को देखते आ रहे हैं। बड़े शहरों के स्‍टेशन के मुकाबले यहां सुविधाओं का अभाव था। लेकिन, इस योजना ने करछना का कायाकल्‍प कर दिया है। इसके लिए पीएम मोदी को बहुत धन्‍यवाद।

 

Tags: Anupriya Patel , BJP , Bharatiya Janata Party

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD