Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

फ़िरोज़पुर में 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपए की ड्रग मनी सहित तीन गिरफ़्तार

इस मामले में अगले-पिछले सम्बन्ध स्थापित करने के लिए और जांच जारी: डीजीपी गौरव यादव

Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Ferozepur Police, Ferozepur
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

फिरोजपुर , 22 May 2025

Last updated on: May 23, 2025, 11:16 IST

राज्य में चल रही नशा विरोधी मुहिम ‘‘युद्ध नशों विरुद्ध’’ के दौरान नार्का-हवाला गठजोड़ पर एक बड़ी कार्यवाही करते हुये फ़िरोज़पुर पुलिस ने तीन व्यक्तियों को 12.07 किलोग्राम हेरोइन और 25.12 लाख रुपए ड्रग-हवाला मनी सहित गिरफ़्तार करके नशा तस्करी माड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह जानकारी डायरैक्टर जनरल  आफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने गुरूवार को यहाँ दी।

गिरफ़्तार किये गए व्यक्तियों की पहचान करन कुमार उर्फ घन्नी (22), रोहत भट्टी ( 24), और आकाशदीप उर्फ आकाश ( 24) - सभी निवासी फ़िरोज़पुर के बुक्कण ख़ान वाला, के तौर पर हुई है। दोषी करन कुमार और आकाशदीप के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट और हथियार एक्ट के अंतर्गत आपराधिक मामले दर्ज हैं।

हेरोइन और ड्रग मनी की बरामदगी के इलावा पुलिस टीमों ने उनकी मारुति आर्टीगा कार, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीबी- 01-एफ-1618 था, को भी ज़ब्त किया है, जिसका प्रयोग वह नशीले पदार्थों की खेप पहुँचाने के लिए कर रहे थे। डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत थाना घल्ल खुर्द में एफआईआर दर्ज की गई है। उन्होंने आगे कहा कि अगली-पिछली कड़ियों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है।

फ़िरोज़पुर रेंज के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल आफ पुलिस (डीआईजी) हरमनबीर सिंह गिल ने एक प्रैस कान्फ़्रेंस को संबोधन करते हुये कहा कि सख़्त निगरानी और ख़ुफ़िया सूचना पर कार्यवाही करते हुये पुलिस टीमों ने जोधिया नहिरा पुल के पास से तीन मुलजिमों को गिरफ़्तार किया और उनकी कार में से 2.07 किलो हेरोइन और 25.12 लाख रुपए की ड्रग मनी भी बरामद की है।

उन्होंने कहा कि मुलजिम करन के खुलासे के बाद पुलिस टीमों ने फ़िरोज़पुर की रिखी कालोनी में स्थित उसके किराये के मकान में टायलट सीट के पीछे छिपायी गई 10 किलो हेरोइन बरामद की है। सीनियर सुपरडैंट आफ पुलिस (एसएसपी) फ़िरोज़पुर भुपिन्दर सिंह ने कहा कि प्राथमिक जांच में उनकी सरहद पार से नशीले पदार्थों की तस्करी में शामिल होने का संकेत मिलता है, जिसमें पाकिस्तान-आधारित संचालकों के साथ सम्बन्ध होने का शक है, जो डिलीवरी के लिए ड्रोन का प्रयोग करते थे। 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘ ज़ब्त की गई खेप पंजाब भर में वितरित की जानी थी। पूरे नैटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए और जांच की जा रही है।इस सम्बन्धी थाना घल्ल खुर्द में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत एफआईआर नंबर 59 तारीख़ 21- 05- 2025 के अधीन केस दर्ज किया गया है।

 

Tags: Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Ferozepur Police , Ferozepur

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD