Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

यूपी में 'आईटीआई चलो अभियान' की शुरुआत, युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

Yogi Adityanath, Lucknow, Uttar Pradesh, BJP, Bharatiya Janata Party, Chief Minister of Uttar Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लखनऊ , 20 May 2025

Last updated on: May 22, 2025, 11:13 IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने युवाओं के सर्वांगीण विकास और रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए 'आईटीआई चलो अभियान' की शुरुआत की है। यह अभियान प्रदेश के राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में शैक्षणिक सत्र 2025 के लिए प्रवेश प्रक्रिया को प्रोत्साहित करने के लिए शुरू किया गया है, जो 12 मई से शुरू हो चुकी है। 

उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार का लक्ष्य 'मेक इन इंडिया', 'स्टार्टअप एंड स्टैंडअप', और 'डिजिटल इंडिया' जैसी केंद्र सरकार की योजनाओं के अनुरूप कुशल युवा जनशक्ति तैयार करना है। व्यावसायिक और तकनीकी शिक्षा को समाज और देश के समावेशी विकास की रीढ़ मानते हुए, यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के लिए सक्षम बनाने पर केंद्रित है।

प्रमुख सचिव व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग डॉ. हरिओम ने सभी जिलाधिकारियों से 'आईटीआई चलो अभियान' को सफल बनाने में अपना योगदान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि इस अभियान से न केवल युवाओं का भविष्य उज्ज्वल होगा, बल्कि उत्तर प्रदेश को साक्षरता और कौशल विकास में अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने में भी मदद मिलेगी। यह अभियान उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर है, जो उन्हें आत्मनिर्भर बनने और देश के विकास में योगदान देने का मौका प्रदान करेगा।

'आईटीआई चलो अभियान' की सफलता के लिए प्रदेश सरकार ने व्यापक प्रचार-प्रसार की योजना बनाई है। इसके तहत कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। सभी राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों को पोस्टर और फोल्डर जैसी प्रचार सामग्री भेजी गई है, ताकि युवाओं तक अभियान की जानकारी पहुंचाई जा सके। 

जिला विद्यालय निरीक्षकों और बेसिक शिक्षा अधिकारियों को सभी स्कूलों में अभियान का प्रचार करने के लिए कहा गया है, ताकि छात्रों और उनके अभिभावकों को जागरूक किया जा सके। यही नहीं, जिला पंचायत राज अधिकारियों को साप्ताहिक और पाक्षिक बैठकों में प्रत्येक ग्राम सभा में प्रचार-प्रसार के लिए निर्देश दिए गए हैं। 

इसके साथ ही, खंड विकास अधिकारियों को ग्राम प्रधानों और नोडल/शाखा प्रधानाचार्यों के साथ बैठकों का आयोजन कर अभियान को गति देने के लिए कहा गया है। मुख्य विकास अधिकारियों की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा बैठकें आयोजित की जाएंगी, ताकि अभियान की प्रगति पर नजर रखी जा सके।

उत्तर प्रदेश में 149 राजकीय आईटीआई संस्थानों में टाटा टेक्नोलॉजी लिमिटेड के सहयोग से 11 दीर्घकालीन प्रशिक्षण पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। ये पाठ्यक्रम आधुनिक तकनीकों और उद्योगों की मांग के अनुरूप डिजाइन किए गए हैं, जो युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 

प्रदेश सरकार का कहना है कि राजकीय और निजी आईटीआई संस्थानों से प्रशिक्षित युवा न केवल सरकारी क्षेत्र में बल्कि निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं। हाल ही में व्यावसायिक शिक्षा विभाग ने 22 औद्योगिक प्रतिष्ठानों के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे 27,000 युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाएगा।

 

Tags: Yogi Adityanath , Lucknow , Uttar Pradesh , BJP , Bharatiya Janata Party , Chief Minister of Uttar Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD