Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम : एस.एस.पी शुभम अग्रवाल ने विद्यार्थियों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

कहा, पंजाब सरकार का प्रयास विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने में लाभदायक सिद्ध होगा

Shubham Agarwal, Senior Superintendent of Police, SSP Fatehgarh Sahib,Jalandhar, School Mentorship Program
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 20 May 2025

Last updated on: May 21, 2025, 11:49 IST

युवाओं को जीवन में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन करने के उद्देश्य से,  2018 बैच के आई.पी.एस. अधिकारी शुभम अग्रवाल ने आज छात्रों को जीवन में लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। फतेहगढ़ साहिब में बतौर एस.एस.पी. तैनात श्री अग्रवाल ने पंजाब सरकार के स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम के अंतर्गत स्कूल ऑफ एमिनेंस भारगो कैंप में कक्षा 10, 11 और 12 के विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए उन्हें बताया कि व्यक्ति को सही इरादे और सही उद्देश्य के साथ जीवन में एक लक्ष्य निर्धारित कर उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि कोई भी पेशा छोटा या बड़ा नहीं होता, बल्कि उसमें सफलता की भूख होनी चाहिए, जिससे किसी भी क्षेत्र में सफलता प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने स्कूल मेंटरशिप प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल विद्यार्थियों को मार्गदर्शन प्रदान करने तथा उनकी आकांक्षाओं को और अधिक ऊंचा उठाने में लाभदायक सिद्ध होगी। 

उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत विद्यार्थियों को रोल मॉडल देने तथा उनका सही मायनों में मार्गदर्शन करने के लिए विभिन्न अधिकारियों की तैनाती की गई है। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल ने भी विद्यार्थियों के साथ समय व्यतीत किया।

शुभम अग्रवाल अपने छात्र होने से आई.पी.एस. बनने के अनुभव सांझा करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि वे अभी से अपना करियर चुन लें और उसकी तैयारी शुरू कर दें। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में भी टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सोशल मीडिया का उचित उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए इसका उपयोग करने को कहा।

इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने तथा समाज की भलाई के लिए कार्य करने के लिए भी प्रेरित किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने भी अपने विचार और कॅरियर संबंधी योजनाएं उनके साथ सांझा की। शुभम अग्रवाल ने कहा कि वे आगे भी इसी तरह विद्यार्थियों से संपर्क बनाए रखेंगे और यदि उन्हें कोई समस्या आती है तो उसे पंजाब सरकार के संज्ञान में लाकर उसका समाधान निकाला जाएगा।

इसके बाद श्री अग्रवाल ने 12वीं कक्षा के परिणाम में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले स्कूल के 13 विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उप जिला शिक्षा अधिकारी राजीव जोशी, प्रिन्सिपल दिनेश कुमार के अलावा स्कूल के अध्यापकगण एवं समस्त स्टाफ मौजूद था।

 

Tags: Shubham Agarwal , Senior Superintendent of Police , SSP Fatehgarh Sahib , Jalandhar , School Mentorship Program

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD