Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें भाजपा चाहती तो हिमाचल प्रदेश को कर्जमुक्त बना सकती थीः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू आप सरकार ने नौकरशाही को हाशिए पर धकेलने के बाद अब खुलेआम राजनीति का अपराधीकरण शुरू कर दिया है: सुनील जाखड़ पंजाब में पेपर लीक मामलों पर मान और बैंस दें इस्तीफा: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग 'मिर्जापुर: द फिल्म' से पहले श्वेता त्रिपाठी ने याद किया फ्रेंचाइज़ी का यादगार सफर खरड़ पदयात्रा का 9वां दिन : रविंदर सिंह खेड़ा ने निज्जर रोड पर बंद पड़ी सीवरेज लाइन का मुद्दा उठाया सुखबीर सिंह बादल द्वारा अकाली कार्यकर्ताओं से सभी बाढ़ संभावित क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने का आग्रह सुखबीर सिंह बादल ने केंद्र से विरोध कर रहे छात्रों की शिकायतों का समाधान करने की अपील की 'दोस्त-दोस्त न रहा' गाने वाले मुकेश ने कई फिल्मों में किया अभिनय, संगीत प्रेमियों के दिलों में आज भी गूंजती है उनकी आवाज गुजरात: गृह मंत्री अमित शाह ने 815 करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया नीट विवाद: हैदराबाद पुलिस ने लोक भवन की ओर मार्च कर रहे छात्रों को रोका पीएम आवास के बाहर धरना दे रहे विपक्षी नेताओं को पुलिस ने हटाया, राहुल गांधी बोले-जोर आजमा लो, लड़ाई नहीं रुकेगी राहुल गांधी की केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह से वार्ता विफल, कांग्रेस ने सरकार के सामने रखी 5 मांगें 'छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना गलत', राहुल गांधी ने भारतीय से धरने में शामिल होने की अपील की कम बारिश वाले जिलों में किसानों की मदद के लिए तेज प्रयास कर रही केंद्र कोल्हापुर को मिलेगा 35 हजार दर्शक क्षमता वाला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, सीएम फडणवीस की मौजूदगी में हुआ एमओयू छात्रों के विरोध प्रदर्शन को संवेदनशीलता से संभाले सरकार, वाईएसआर कांग्रेस की मांग जयशंकर का दो द‍िवसीय फिलीपींस दौरा, 'आसियान' और 'क्‍वाड' बैठक में होंगे शामिल पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन

 

रणदीप हुड्डा बनेंगे ‘ऑपरेशन खुकरी’ के हीरो, मिला इस ऐतिहासिक युद्ध आधारित फिल्म की अधिकारिक राइट्स

Randeep Hooda, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 20 May 2025

Last updated on: May 20, 2025, 18:24 IST

‘जाट’ की ज़बरदस्त सफलता के बाद, रणदीप हुड्डा अब एक और बड़ी और रोमांचक फिल्म में नज़र आएंगे। यह फिल्म भारतीय सेना के एक बेहद साहसी शांति मिशन ‘ऑपरेशन खुकरी’ पर आधारित होगी, जो 2000 में अफ्रीकी देश सिएरा लियोन में अंजाम दिया गया था। 

इस फिल्म में रणदीप हुड्डा भारतीय सेना के मेजर जनरल राज पाल पुनिया (उस समय 14वीं मैकेनाइज्ड इन्फैंट्री के यंग कंपनी कमांडर) का किरदार निभाएंगे, जिन्होंने अपने 233 जवानों को 75 दिनों की घेराबंदी के बाद दुश्मनों से छुड़ाया था। 

यह मिशन जंगलों में भारी लड़ाई के बीच सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया था। यह फिल्म पेंग्विन रैंडम हाउस इंडिया की बेस्टसेलर किताब "ऑपरेशन खुकरी: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ द इंडियन आर्म्स ब्रेवेस्ट पीसकीपिंग मिशन अब्रॉड" पर आधारित है, जिसके आधिकारिक फिल्म राइट्स राहुल मित्रा फिल्म्स और रणदीप हुड्डा फिल्म्स ने हासिल कर लिए हैं।

इस प्रोजेक्ट पर बात करते हुए रणदीप ने कहा, "ऑपरेशन खुकरी की कहानी ने मुझे बहुत गहराई से छुआ है। यह सिर्फ युद्ध या हथियारों की कहानी नहीं है, बल्कि बलिदान, भाईचारे और हिम्मत की कहानी है। एक ऐसे अफ्रीकी देश में, जहां हमारे सैनिकों को 75 दिनों तक घेराबंदी में रखा गया, वहां से उन्हें सुरक्षित निकालना किसी चमत्कार से कम नहीं था। 

मेजर जनरल पुनिया जैसे योद्धा का किरदार निभाना मेरे लिए गर्व और ज़िम्मेदारी की बात है।" रणदीप आगे कहते है, "हमारी कोशिश है कि इस अद्भुत मिशन की कहानी को बड़े पर्दे पर उसी जोश और सम्मान के साथ दिखाया जाए, जैसी यह असल ज़िंदगी में थी। 

यह कहानी हर भारतीय को प्रेरणा देगी।"यह मिशन शांति बनाए रखने के लिए शुरू हुआ था, लेकिन समय के साथ यह एक बड़े संघर्ष में बदल गया। 75 दिन तक दुश्मनों से घिरे रहकर बिना किसी सप्लाई के डटे रहना भारतीय जवानों की वीरता का प्रतीक है। यह ऑपरेशन भारतीय सैन्य इतिहास के सबसे सफल अभियानों में गिना जाता है।

 

Tags: Randeep Hooda , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD